फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   अज्ञात वाहन की टक्कर से दंपती घायल, जिला अस्पताल रेफर

अज्ञात वाहन की टक्कर से दंपती घायल, जिला अस्पताल रेफर

Sat, 10 Jun 2017 10:04 PM IST
Updated Sat, 10 Jun 2017 10:04 PM IST
विज्ञापन
अज्ञात वाहन की टक्कर से दंपती घायल, जिला अस्पताल रेफर
वाहन की टक्कर से दंपती घायल
विज्ञापन

विशेश्वरगंज (बहराइच)। पुरैना बाजार से बाइक से घर जा रहे दंपती को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। यहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

विशेश्वरगंज थाना अंतर्गत पुरैना निवासी स्वामीनाथ (58) पुत्र ननकन अपनी पत्नी कांती देवी (54) के साथ बाइक से बाजार गए थे। बाजार में खरीदारी के बाद बाइक सवार दंपती वापस घर जा रहे थे। तभी करीब दो बजे पीछे से अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी, जिससे दंपती उछलकर सड़क पर गिरकर घायल हो गए। गए। आसपास के लोगों की मदद से दोनों को सीएचसी पहुंचाया गया। यहां पर केंद्र के अधीक्षक डॉ. पंकज मौर्या ने दोनों की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। वहीं, दुर्घटना के बाद चालक वाहन समेत भाग गया। अभी तक इस मामले में थाने पर कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed