फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   57 houses burnt, man died

57 मकान जले, अधेड़ की मौत, एक झुलसी

Wed, 27 Apr 2016 10:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 27 Apr 2016 10:05 PM IST
विज्ञापन
57 houses burnt, man died
डिंगुराजोत गांव में आग बुझाने पहुंची दमकल। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कटरा (श्रावस्ती)। इकौना का डिंगुराजोत गांव बुधवार दोपहर धधक उठा। अचानक लगी आग में 57 मकान राख हो गए। वहीं, आग बुझाने के प्रयास में अधेड़ जिंदा जल गया, जबकि एक वृद्धा झुलस गई।
विज्ञापन


हादसे में आठ बकरियों की भी मौत हो गई। दमकलकर्मियों ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना के बाद पूरा गांव खुले आसमान के नीचे आ गया है। 
विज्ञापन


इकौना के ग्राम डिंगुराजोत निवासी मुख्तियार का घर गांव के पश्चिम में पड़ता है। बुधवार दोपहर चल रही तेज पछुआ के बीच अज्ञात कारणों से मुख्तियार के घर में आग लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब तक लोग कुछ समझ पाते लपटों ने गांव के फौजदार, बराती, बाबू, कल्लू, बच्छराज, ढोढ़े, तीरथ, गंगासागर, रामचंदर, लालजी, फौजदार चौधरी, रामकुमार, नीबर, दुलारे समेत 57 घरों को आगोश में ले लिया।

घर में रखा सामान निकालने में सूरत (50) पुत्र मातादीन के ऊपर जलता हुआ छप्पर गिर गया, जिसके कारण सूरत की मौत हो गई। जबकि आग बुझाने के प्रयास में जैतूना (70) भी झुलस गई।

आग की चपेट में आने से आठ बकरियां और कुछ मर्गियां भी जिंदा जल गईं। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने करीब तीन घंटे के अथक प्रयास के बाद आग को काबू किया।

अग्निकांड में करीब 50 लाख रुपये की संपत्ति के क्षति का अनुमान लगाया जा रहा है। सूचना पर एसडीएम, तहसीलदार व प्रभारी निरीक्षक इकौना ने भी टीम के साथ मौके का मुआयना किया है।

बनगईपुरवा में आग से दस मकान राख

सिरसिया (श्रावस्ती)। मोतीपुर कला के मजरा बनगईपुरवा में बुधवार दोपहर बाद अज्ञात कारणों से आग लग गई। इसकी चपेट में आने से एक गाय सहित दस घर जल कर नष्ट हो गए।

मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों के सहयोग से आग को काबू किया। ग्राम मोतीपुर कला के मजरा बनगईपुरवा निवासी शशिकांत के घर में बुधवार दोपहर बाद अज्ञात कारणों से आग लग गई।

आग की लपटों ने पड़ोसी रामचरन, जगराम, शंभू प्रसाद, मोहन लाल, तेज बहादुर आदि के आशियाने को भी अपने आगोश में ले लिया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आग को काबू में न होता देख इसकी सूचना अगिभनशमन विभाग को दिया।

दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया। अग्निकांड में एक गाय सहित इन सभी घरों में रखा कपड़ा बर्तन अनाज सहित अन्य सामान जल कर नष्ट हो गया। इसमें करीब पांच लाख रुपये की संपत्ति के क्षति का अनुमान लगाया गया है। अगिभनकांड में कोई हताहत नहीं हुआ है।

बहराइच में 9 लोगों के आशियाने जले

बहराइच। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुई अग्निकांड की घटनाओं में नौ लोगों के आशियाने राख हुए हैं। अग्निकांड में लगभग चार लाख से अधिक के नुकसान अनुमान लगाया जा रहा है।

क्षेत्रीय लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर क्षति का आंकलन शुरू किया है। नवाबगंज थाना क्षेत्र के मंगलीनाथ में दोपहर लगभग तीन बजे अज्ञात कारणों से कालिका के घर में आग लग गई।

कालिका की बेटी गुड़िया की शादी एक दिन पहले हुई थी। हादसे में सजावट का टेंट, गद्दा समेत सारा सामान जल गया। गांव के लोग आग बुझाने की जब कोशिश कर रहे थे तभी पड़ोसी लल्लन और कुंवारे का मकान भी धधक उठा।


इन दोनों के घरों का भी सारा सामान जल गया। पुलिस की सूचना पर पहुंचे अगिभनशमन कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया।

उधर, मिहींपुरवा विकासखंड के जमुनिहा गांव में रात में लगी आग से गुलशन और रामावती का मकान जलकर राख हो गया, जबकि पयागपुर थाना क्षेत्र के बरगदिहा में चार ग्रामीणों के मकान राख के ढेर में तब्दील हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed