फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   कतर्नियाघाट में सियार को निगल गया अजगर

कतर्नियाघाट में सियार को निगल गया अजगर

Sun, 11 Jun 2017 03:04 AM IST
Updated Sun, 11 Jun 2017 03:04 AM IST
विज्ञापन
कतर्नियाघाट में सियार को निगल गया अजगर
अजगर ने सियार को बनाया निवाला
विज्ञापन

बिछिया रेलवे स्टेशन के पास हुई घटना
सुजौली (बहराइच)। कतर्नियाघाट रेंज के बिछिया रेलवे स्टेशन के पास शनिवार को एक अजगर ने सियार को निगल लिया। आवाज सुनकर लोग पहुंचे तो दृश्य देखकर भौचक रह गए। लोगों ने सियार को अजगर के शिकंजे से छुड़ाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सके। लगभग 40 मिनट में अजगर ने सियार को निवाला बना लिया।

कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र का कतर्नियाघाट रेंज दुर्लभ वन्य जीवों का विहार स्थल है। इस घने जंगल में कई दुर्लभ वन्य जीव विचरण करते हैं। शनिवार को करीब तीन बजे बिछिया रेलवे स्टेशन के निकट मौजूद लोगों को जंगल में झाड़ियों से अजीब सी आवाज सुनाई पड़ी। लोग मौके पर पहुंचे तो एक अजगर सियार को शिकंजे में कसे हुए था। कुछ लोगों ने डंडा फटकार कर व पत्थर फेंकते हुए सियार को अजगर के शिकंजे से छुड़ाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सके। इस पर रेज कार्यालय को सूचना दी गई। लेकिन जब तक वन कर्मी आते, अजगर सियार को निगल चुका था। सिर्फ उसका पैर दिख रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अजगर को सियार को निवाला बनाने में लगभग 40 मिनट का समय लगा। वन क्षेत्राधिकारी आरकेपी सिंह ने बताया कि सियार को निवाला बनाने के बाद कुछ दूरी पर अजगर पड़ा दिखा है। उसकी सुरक्षा के लिए वन कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed