फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   21 injured in bus accident

बस व पिकअप की भिड़ंत में 21 जायरीन घायल

Sun, 27 Nov 2016 10:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 27 Nov 2016 10:12 PM IST
विज्ञापन
21 injured in bus accident
21 लोग घायल - फोटो : अमर उजाला
बरेली से लौट रहे गोंडा के जायरीन से भरी बस और एक पिकअप वाहन के बीच रविवार सुबह पांच बजे नानपारा इलाके में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस दुघर्टना में 21 लोग घायल हो गए। उनमें तीन की हालत नाजुक बताई जा रही है। दुर्घटना का कारण वाहनों की रफ्तार अधिक होने के साथ घना कोहरा बताया जा रहा है।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी नानपारा पहुंचाया जहां से गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। गोंडा में कस्बा परसपुर के 55 लोग चार दिन पूर्व बस (यूपी14एम-5865) से जियारत करने बरेली शरीफ गए थे। आला हजरत के उर्स में जियारत करने के बाद शनिवार शाम सभी जायरीन बस से लौट रहेे थे।
विज्ञापन


लखीमपुर होते हुए रविवार भोर में पांच बजे बस नानपारा की मटेरा पुलिस चौकी के पास पहुंची तो घना कोहरा था। बस की रफ्तार ज्यादा थी। इसी दौरान बहराइच की ओर से आ रही पिकअप गाड़ी (यूपी31टी-8427) और बस में आमने सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में पिकअप पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। जायरीन से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीख पुकार मच गई। दुर्घटना की आवाज सुनकर मटेरा चौराहा और लालपुर शिवपुर के ग्रामीण दौड़ पड़े और सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक विद्यासागर वर्मा, सीओ अजय भदौरिया व अन्य पुलिस कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को बस से निकाल सीएचसी नानपारा पहुंचाया।


हादसे में बस सवार 21 लोग घायल हुए। तीन घायलों की हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। अन्य घायलों का सीएचसी में उपचार किया गया। दुघर्टना के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। बस में सवार जायरीनों का कहना है कि भोर में घना कोहरा था। बस की रफ्तार अधिक थी। इससे हादसा हुआ।    
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed