{"_id":"5cf4011abdec2207014a1fc7","slug":"155949493511265-bahraich-news57","type":"story","status":"publish","title_hn":"संस्कृत विद्यालय को बना दिया गोशाला, 265 मवेशियों को बांधा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
संस्कृत विद्यालय को बना दिया गोशाला, 265 मवेशियों को बांधा
विज्ञापन
महसी (बहराइच)। राजा बौंडी में स्थित श्री जगजीतेश्वर संस्कृत विद्यालय को ग्राम प्रधान व ग्राम विकास अधिकारी ने गोशाला बना दिया है। इस विद्यालय में क्षेत्र के मवेशियों को बांध दिया गया, लेकिन चारा व पानी की व्यवस्था नहीं की गई। इससे मवेशी भूखे-प्यासे तड़पने लगे। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने एसडीएम से की। एसडीएम ने बीडीओ से जांच करवाई तो शिकायत सही मिली। इस पर ग्राम विकास अधिकारी पर कार्रवाई के लिए एसडीएम को पत्र लिखा गया है।
महसी तहसील के राजा बौंडी में श्री जगजीतेश्वर संस्कृत माध्यमिक विद्यालय स्थापित है। विद्यालय में इस समय छुट्टी है। इसको देखते हुए ग्राम विकास अधिकारी ओपी यादव व ग्राम प्रधान ने विद्यालय को गोशाला बनवा दिया। इसके बाद क्षेत्र में घूम रहे छुट्टा मवेशियों को पकड़वाकर विद्यालय में ही बंद करवा दिया। 265 मवेशी अब तक विद्यालय में बंद किए जा चुके हैं। लेकिन मवेशियों को चारा-पानी देने के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। इसकी जानकारी होने पर ग्रामीणों ने एसडीएम से शिकायत की।
एसडीएम एसके त्रिपाठी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तहसीलदार राजेश वर्मा व बीडीओ फखरपुर तेजवंत सिंह को जांच के लिए भेजा। बीडीओ ने राजा बौंडी पहुंचकर विद्यालय का निरीक्षण किया तो मवेशी बंधे मिले। लेकिन पानी की व्यवस्था न होने से मवेशी तड़प रहे थे। इस पर बीडीओ ने नाराजगी जताते हुए ग्राम प्रधान व ग्राम विकास अधिकारी को कड़ी फटकार लगाते हुए व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। बीडीओ ने बताया कि ग्राम विकास अधिकारी द्वारा किए गए कृत्य की रिपोर्ट एसडीएम को भेज दी गई है। ग्राम विकास अधिकारी पर कार्रवाई की जाएगी।