फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   किशोरी की चाकुओं से गोदकर हत्या

किशोरी की चाकुओं से गोदकर हत्या

Sun, 05 May 2019 11:19 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2019 11:19 PM IST
विज्ञापन
किशोरी की चाकुओं से गोदकर हत्या
कैसरगंज (बहराइच)। रसूलाबाद गांव निवासी एक किशोरी शनिवार की रात पड़ोस में जाने के लिए घर से निकली। फिर वह लापता हो गई। रविवार को सुबह उसका शव गांव के बाहर खेत में मिला। किशोरी के शव पर चाकू के गहरे जख्म मिले हैं। गला दबाने के भी निशान हैं। मृतका की मां की तहरीर पर पुलिस ने गांव निवासी एक युवक को नामजद करते हुए हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी फरार हैै, उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है। हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन



कैसरगंज थाना क्षेत्र के रसूलाबाद गांव निवासी रोली पांडेय (17) रात 7:30 बजे घर के आंगन में मोबाइल पर खेल रही थी। इसके बाद वह पड़ोस में जाने की बात कहकर घर से चली गई। देर रात तक न लौटने पर मां पूनम पांडेय ने खोजबीन शुरू की, लेकिन रोली का कहीं पता नहीं लग सका। रविवार को सुबह गांव के लोग खेत खलिहान जाने के लिए घर से निकले। तभी गांव के बाहर खेत में ग्रामीणों ने रोली का शव लहूलुहान हालत में पड़ा देखा।
विज्ञापन



इसकी सूचना घर वालों को दी गई। इसके बाद परिवारीजन भी रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस क्षेत्राधिकारी टीपी द्विवेदी, प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। सीओ ने बताया कि किशोरी की मां से पूछताछ की गई है, लेकिन वह मौत के सही कारणों के बारे में नहीं बता पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



मृतका की मां ने गांव निवासी शिवम पांडेय से रंजिश होने की बात बताई है। यह भी कहा है कि शिवम अक्सर परिवार को खत्म करने की धमकी देता था। सीओ ने कहा कि मां की तहरीर पर शिवम को नामजद करते हुए हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी युवक घटना के बाद से फरार है। उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed