फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   झुलसकर ग्रामीण मौत

झुलसकर ग्रामीण मौत

Mon, 19 Nov 2018 11:05 PM IST
Updated Mon, 19 Nov 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
झुलसकर ग्रामीण मौत
एचटी लाइन की चपेट में आकर युवक की मौत
विज्ञापन



बहराइच। रिसिया के समसा तरहर गांव निवासी एक युवक असोम रोड पर सागौन के पेड़ की छंटाई कर रहा था। तभी वह पास से ही गुजरी 33 हजार केवी की एचटी लाइन की चपेट में आ गया।


करंट लगने से वह झुलसकर नीचे गिर गया। ग्रामीणों ने युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


रिसिया थाना अंतर्गत समसा तरहर गांव निवासी अमित कुमार (38) पुत्र त्रिभुवन सोमवार सुबह 10 बजे असोम रोड स्थित गोदनी बसाही गांव के पास सागौन के पेड़ पर चढ़कर डालियों की छंटाई कर रहा था।
विज्ञापन



उसी के बगल में एक धार्मिक स्थल है। जिसके पास से 33 हजार केवी की विद्युत लाइन गुजरी है। डाल की छंटाई करते वक्त अमित करंट की चपेट में आ गया और झुलसकर नीचे गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



आसपास के लोगों की मदद से अमित को एंबुलेंस द्वारा जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान अमित की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed