{"_id":"5c323baebdec2256c93f8748","slug":"11546795950-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खैर के 20 बोटे बरामद, दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खैर के 20 बोटे बरामद, दो गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिहींपुरवा/उर्रा। वन विभाग व एसटीपीएफ ने ट्रक से 20 बोटे खैर की लकड़ी पकड़ी। बरामद लकड़ी व वाहन को सीज कर दिया गया है। गिरफ्तार दो आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। लकड़ी का मूल्य लगभग चार लाख रुपये है।
डीएफओ कतर्नियाघाट जीपी सिंह ने बताया कि दोनक्का तिराहे से एक मिनी ट्रक पर खैर के बोटे लादकर लखीमपुर की ओर ले जाए जा रहा थे। वन तथा एसटीपीएफ के जवानों को नानपारा-लखीमपुर मार्ग पर गश्त के निर्देश दिए गए।
टीम के जवान रात दो बजे कुड़वा के पास पहुंचे, तभी नानपारा की ओर से ट्रक आता दिखा। ट्रक पर खैर के बोटे लदे मिले।
वन क्षेत्राधिकारी शत्रोहन लाल ने एसटीपीएफ के एसआई सत्येंद्र कुमार, वन दरोगा आनंद गांधी वाहन को लेकर रेंज कार्यालय आए। वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि वाहन चालक से लकड़ी के कागजात मांगे गए, लेकिन वे नहीं दिखा पाए।
विज्ञापन
ट्रक संख्या यूपी 44- 1196 व लकड़ी को सीज कर दिया गया है। ट्रक लखीमपुर की ओर जा रहा था। आरोपियों की पहचान राजमन तिवारी ढपालीपुरवा कोतवाली देहात और पिंकू के विरुद्ध रेंज केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।