फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   षधि विभाग की छापेमारी

षधि विभाग की छापेमारी

Fri, 22 Dec 2017 01:02 AM IST
Updated Fri, 22 Dec 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
षधि विभाग की छापेमारी
मेडिकल स्टोरों में छापेमारी, छह नमूने लिए
विज्ञापन



बहराइच। औषधि विभाग की टीम ने गुरुवार को नानपारा स्थित दो मेडिकल की दुकानों पर छापेमारी की। इस दौरान टीम ने दुकानों पर बिक रही 6 संदिग्ध दवाओं का नमूना भरकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया। विभाग की छापेमारी से क्षेत्र के मेडिकल स्टोर संचालक दुकानों को बंद कर भाग गए।

जिलाधिकारी अजयदीप सिंह ने जनपद में अवैध तरीके से बिक रही नशीली दवाओं की शिकायत पर औघधि विभाग को छापेमारी के निर्देश दिये थे। इसी के तहत गुरुवार को ड्रग इंस्पेक्टर राजू प्रसाद ने नानपारा नगर स्थित दीपक मेडिकल एजेंसी पर छापेमारी की। इस दौरान उन्होंने एजेंसी में रखी दवाओं की जांच की।
विज्ञापन


जांच में ड्रग इस्पेक्टर को तीन दवाएं संदिग्ध मिलीं। इस पर उन्होंने तीनों दवाओं की नमूना लिया। इसके बाद उन्होंने नानपारा के बलवाभारी गांव स्थित सिंह मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की। यहां भी तीन दवाएं संदिग्ध मिलीं। इस पर तीनों का नमूना लिया। दोनों स्थानों पर लाइसेंस आदि कागजात सही पाए गए। ड्रग इंस्पेक्टर राजू ने बताया कि नमूनों को जांच के लिए विधि प्रयोगशाला भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि जांच रिपोर्ट मिलने के बाद संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी। ड्रग स्पेक्टर ने दवा विक्रेताओं को चेतावनी देते कहा है कि अगर कोई भी विक्रेता नशीली व बिना बिल बाउचर के दवा बिक्री करते पाया गया, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी। छापेमारी से क्षेत्र में हड़कंप की स्थित बनी रही। ज्यादातर दुकानदार अपनी दुकानों को बंद कर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed