{"_id":"650c86ce3cf4c86791069cc4","slug":"cleaning-workers-blocked-the-road-for-honorarium-bahraich-news-c-98-1-slko1011-3505-2023-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: मानदेय के लिए सफाई कर्मियों ने किया रास्ता जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: मानदेय के लिए सफाई कर्मियों ने किया रास्ता जाम
Thu, 21 Sep 2023 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Thu, 21 Sep 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
मिहींपुरवा(बहराइच)। मिहींपुरवा में कार्यरत सफाईकर्मियों ने पांच माह से मानदेय न मिलने का आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार को प्रदर्शन किया। नव सृजित नगर पंचायत मिहींपुरवा में चुनाव संपन्न होने के बाद प्रदेश सरकार द्वारा साफ -सफाई हेतु बजट भेजा गया है। बावजूद इसके आरोप है, कि सफाई कार्य में लगे सफाई कर्मियों को इस बजट से अभी तक पारिश्रमिक नहीं दिया गया है।
इससे नाराज सफाई कर्मी आर्थिक संकट का हवाला देते हुए बृहस्पतिवार की सुबह सड़कों पर उतर आए। प्रदर्शन कर रहे सफाई कर्मियों ने आरोप लगाया कि उन्हें अभी तक पांच माह से मानदेय नहीं दिया गया है। यही नहीं उन्हें यह भी नहीं बताया गया है, कि उन्हें कितना मानदेय मिलेगा।
प्रदर्शन व जाम की सूचना पर पहुंचे एसडीएम संजय कुमार ने सफाई कर्मियों को समझा कर जाम हटवाया। एसडीएम ने बताया कि मानदेय में एक दिन का विलंब हुआ है, जिसके चलते सफाई कर्मी प्रदर्शन कर रहे थे। सफाई कर्मियों के पांच माह से वेतन लंबित होने के आरोप पर उन्होंने बताया कि नगर पंचायत में तैनात कर्मी विजय श्रीवास्तव से जानकारी ली जाएगी। हालांकि वेतन भुगतान, कांट्रेक्ट कंपनी व टेंडर आदि के सवाल पर एसडीएम गोलमोल जवाब देते नजर आए।
विज्ञापन
वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष जितेन्द्र मदेशिया ने बताया कि नगर पंचायत के लिपिक से जानकारी ली गई है। मानदेय भेजा जा चुका है, शाम तक खाते में पहुंच जाएगा।