{"_id":"66ae7c9b576f3e4e8900fa44","slug":"city-magistrate-raids-coaching-centres-notice-issued-bahraich-news-c-98-1-bhr1001-118043-2024-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: सिटी मजिस्ट्रेट का कोचिंग सेंटरों पर छापा, नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: सिटी मजिस्ट्रेट का कोचिंग सेंटरों पर छापा, नोटिस जारी
Sun, 04 Aug 2024 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sun, 04 Aug 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
बहराइच। सिटी मजिस्ट्रेट ने डीआईओएस के साथ शनिवार की शाम शहर के तीन कोचिंग संस्थानों पर छापामारी की। छापामारी की भनक मिलते ही संचालक बंद कर फरार हो गए। दो संस्थान समर्पण व आईसीएलएम से रजिस्ट्रेशन मांगा गया, लेकिन दोनों संस्थान कोई कागजात नहीं दे सके। इस पर सिटी मजिस्ट्रेट ने नोटिस जारी करने का निर्देश दिया है। छापमारी के दौरान कोचिंग संचालकों में हड़कंप की स्थिति रही।
डीआईओएस मनोज कुमार अहिरवार ने बताया कि शनिवार की शाम समर्पण व आईसीएलएम कोचिंग सेंटर पर छापामारी की गई। इस दौरान संचालकों से रजिस्ट्रेशन के कागजात मांगे गए, लेकिन दोनों संस्थान कोचिंग चलाने संबंधी कोई कागजात मौके पर नहीं दिखा सके। इसके अलावा चाणक्य कोचिंग संस्थान बंद पाया गया, जिससे कोई जानकारी नहीं मिल पाई। सिटी मजिस्ट्रेट शालिनी प्रभाकर ने बताया कि सभी कोचिंग संस्थानों से रजिस्ट्रेशन संबंधी कागजात दिखाने के लिए नोटिस भेजा गया है। उन्होंने बताया कि जीआईसी के प्राचार्य व एक वरिष्ठ शिक्षकों की तहसीलवार टीम गठित की गई है। ये टीम क्षेत्रों का भ्रमण कर जांच करेगी। फर्जी तरीके से चल रहे व मानकों का पालन न करने वाले संस्थानों को बंद कराया जाएगा। डीआईओएस ने बताया कि सभी स्कूलों की भी जांच कराई जाएगी कि जिस क्लास तक मान्यता है उससे ऊपर की क्लास तो नहीं चल रही है।