फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   CHC immersed in darkness, treatment in candle light

Bahraich News: अंधेरे में डूबी सीएचसी, मोमबत्ती की रोशनी में इलाज

Fri, 10 Mar 2023 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Fri, 10 Mar 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
CHC immersed in darkness, treatment in candle light
जमुनहा(श्रावस्ती)। स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए सरकार पानी की तरह पैसा बहा रही है। वहीं विभागीय उदासीनता के कारण अस्पताल आने वाले मरीजों व तीमारदारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसकी लगातार शिकायतों के बाद भी अधिकारियों के ध्यान न देने से दुश्वारियां बरकरार हैं। ऐसा ही कुछ बृहस्पतिवार रात सीएचसी मल्हीपुर में देखने को मिला।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हीपुर में शाम ढलते ही अंधेरा फैल जाता है। यहां कागजों में तो प्रतिदिन जेनरेटर चलने के नाम पर प्रतिदिन डीजल खर्च दिखाया जाता है, लेकिन मौके पर कभी इसे चालू नहीं किया जाता है। ऐसे में अस्पताल आने वाले मरीजों व तीमारदारों को खुद के पैसे से मोमबत्ती लाकर जलानी पड़ती है। ऐसा न करने वाले मरीज व तीमारदार पूरी रात अंधेरे में बिताने को विवश रहते हैं। इतना ही नहीं यहां रात इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक भी समय से ड्यूटी पर नहीं आते। जरूरत के वक्त उन्हें बुलाना पड़ता है। आपात स्थित व दुर्घटना के बाद सीएचसी आने वाले पीड़ितों को न सिर्फ अंधेरे में रोका जाता है बल्कि बुलाने के बाद आने वाले चिकित्सक भी अंधेरे में ही उनका इलाज करते हैं। अस्पताल में प्रकाश व्यवस्था बिजली पर ही निर्भर रहती है। इसके चलते यहां रात में ड्यूटी करने वाली महिला कर्मचारियों को भी डर बना रहता है। सीएचसी में तैनात अधीक्षक आए दिन शाम को अस्पताल से गायब रहते है। यहां लगा वाटर कूलर भी खराब है। जिसकी मरम्मत न कराए जाने से लोगों को परेशानी हो रही है। ऐसे में तीमारदारों ने डीएम नेहा प्रकाश व सीएमओ डाॅ. एसपी तिवारी से हस्तक्षेप कर अस्पताल का औचक निरीक्षण कर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, सीएचसी अधीक्षक डॉ. सुजीत कुमार सिंह का कहना है कि अस्पताल की सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed