फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Cash and jewelry worth lakhs stolen from a clerk's locked house.

Bahraich News: लिपिक के बंद घर से नकदी व लाखों के जेवर चोरी

Mon, 06 Jul 2026 11:32 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Cash and jewelry worth lakhs stolen from a clerk's locked house.
बहराइच। घसियारीपुरा गांव में शनिवार रात चोरों ने महिला लिपिक के बंद घर से नकदी व जेवर समेत करीब 10 लाख की संपत्ति पार कर दी। पुलिस ने मौके पर पड़ताल करने के बाद प्राथमिकी दर्ज करते हुए जांच शुरू की है।
विज्ञापन

घसियारीपुरा मोहल्ला निवासी नेहा श्रीवास्तव जिला पूर्ति कार्यालय में लिपिक के पद पर कार्यरत हैं। वर्तमान समय में उनकी तैनाती लखीमपुर जिले में है। घसियारीपुरा स्थित मकान में उनकी मां माला श्रीवास्तव रहती हैं। बीते कुछ दिनों से मां की तबीयत सही न होने पर वह नेहा के पास लखीमपुर चली गई थीं। ऐसे में घर में ताला बंद था। शनिवार देर रात ताला तोड़कर घर में घुसे चोरों ने अलमारियों व बक्सों से तीन लाख रुपये नकद, सोने की अंगूठियां, टॉप्स, कील, बिछिया समेत अन्य कीमती सामानों पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन

रविवार को पड़ोसियों ने घर का ताला टूटा देखकर इसकी सूचना नेहा को दी। इस पर वह अपनी मां व पति के साथ घर पहुंचीं। नेहा ने बताया कि उनकी अन्य बहनों की शादी हो चुकी है। ऐसे में उनकी मां यहां अकेले रहती थीं। उन्हें इलाज के लिए उन्होंने अपने पास बुला लिया था। नेहा ने बताया कि चोरी की घटना में लगभग दस लाख की संपत्ति की नुकसान हुआ है। प्रभारी निरीक्षक दद्दन सिंह ने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण का साक्ष्य संकलित किए गए हैं। शीघ्र ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed