फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Car entered in a tractor parked on the highway, five injured

हाईवे किनारे खड़े ट्रैक्टर में घुसी कार, पांच घायल

Mon, 01 Feb 2021 10:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
Car entered in a tractor parked on the highway, five injured
उर्रा (बहराइच)। मोतीपुर थाना क्षेत्र में बहराइच-लखीमपुर हाईवे पर रविवार की रात घने कोहरे के कारण एक महिंद्रा कार खड़े ट्रैक्टर में घने कोहरे के कारण घुस गई। हादसे में कार सवार पांच लोगों को गंभीर चोट आई है। दो घायलों को मोतीपुर सीएचसी से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

थाना मोतीपुर क्षेत्र के मनगोड़िया निवासी अंकित शुक्ला, गंगाराम शुक्ला, लवकुश शुक्ला, सुंदर लाल और ज्ञानमती देवी रविवार को महिंद्रा कार से लखनऊ गए थे। सभी देर रात को घर वापस लौट रहे थे। बहराइच-लखीमपुर राजमार्ग पर स्थित मोतीपुर थाना क्षेत्र के जयरामपुरवा के निकट हाईवे पर एक ट्रैक्टर खड़ा था। कोहरा घना होने के कारण वाहन ट्रैक्टर से भिड़ गया। जिसमें सभी को गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन

हादसे की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक एके सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। बचाव कार्य शुरू कर घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। जिनमें से तीन लोगों का इलाज सीएचसी मोतीपुर में किया जा रहा है। दो लोगों को हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद मोतीपुर से मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed