फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   B.Tech student committed suicide by hanging himself

Bahraich News: बीटेक के छात्र ने फंदे से लटककर दी जान

Sat, 06 Jul 2024 03:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sat, 06 Jul 2024 03:20 AM IST
विज्ञापन
B.Tech student committed suicide by hanging himself
हुजूरपुर (बहराइच)। बीटेक अंतिम वर्ष के छात्र ने बृहस्पतिवार की देर रात घर के कमरे में दुपट्टे से फंदा लगाकर जान दे दी। शुक्रवार की सुबह जब परिजन जागे तो उनके शव को लटका देख चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर जांच के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

रानीपुर थाना क्षेत्र के सुरंगा रक्तापुर गांव निवासी इंद्रताप सिंह (24) ने फंदे से लटककर जान दे दी। मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह प्रयागराज स्थित एक काॅलेज से सीएस ट्रेड से बीटेक कर रहे थे। 20 दिन पहले ही घर आए थे। दो भाइयों में वे छोटे थे। पिता शिवप्रताप सिंह प्राइमरी विद्यालय में शिक्षामित्र हैं।
विज्ञापन

रानीपुर थानाध्यक्ष चंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि परिजन मौत का कोई कारण नहीं बता पा रहे हैं। एसओ ने बताया कि छात्र के मोबाइल फोन की सहायता से मौत का कारण का पता लगाने का प्रयास किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed