फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Bought happiness on Dhanteras, business worth Rs 65 crore

Bahraich News: धनतेरस पर खरीदीं खुशियां, 65 करोड़ का कारोबार

Sun, 19 Oct 2025 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sun, 19 Oct 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Bought happiness on Dhanteras, business worth Rs 65 crore
 बहराइच में धनतेरस के अवसर पर गहनों की खरीदारी करते लोग।   -संवाद
बहराइच। धनतेरस पर्व इस बार दो दिन मनाया जा रहा है। शनिवार को बाजारों में जबरदस्त रौनक रही। दुल्हन की तरह सजीं दुकानों पर सुबह से रात तक ग्राहकों की भीड़ उमड़ती रही। हर ओर उल्लास और उमंग का माहौल नजर आया। महंगाई के बावजूद परंपरा निभाने का उत्साह लोगों के सिर चढ़कर बोला। जिले में लगभग 65 करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन



सोना-चांदी का कारोबार जहां आठ करोड़ रुपये के आसपास सिमटा, वहीं बर्तन व्यवसाय छह करोड़ रुपये से अधिक का होने का अनुमान है। वाहन बाजार सबसे अधिक चमका, जिसमें करीब 46 करोड़ रुपये से अधिक के वाहन बिके। वहीं इलेक्ट्रॉनिक्स वस्तुओं की बिक्री भी पांच करोड़ रुपये से ऊपर पहुंची।
विज्ञापन



स्टीलगंज तालाब, चौक बाजार, छोटी बाजार, छावनी और सर्राफा बाजार की दुकानों पर लोगों की भीड़ सुबह से ही उमड़ती रही। ज्यादातर लोगों ने सिक्के, मूर्तियां और बर्तन खरीदे। व्यापार संघ अध्यक्ष दीपक सोनी दाऊजी ने बताया कि शहर क्षेत्र की दुकानों पर करीब छह करोड़ रुपये का कारोबार हुआ है, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों की दुकानों में लगभग दो करोड़ रुपये की अतिरिक्त बिक्री का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि महंगाई का असर जरूर दिखा है, लेकिन रविवार को कारोबार का ग्राफ और बढ़ने की संभावना है।




छह करोड़ से अधिक का बर्तन कारोबार

बर्तन की दुकानों पर भी दोपहर से देर रात तक खरीदारी जारी रही। बर्तन व्यवसायी टीशू सिंह ने बताया कि थाली, लोटा, गिलास, बाल्टी और डिनर सेट की बिक्री सबसे अधिक हुई। स्टील के बर्तनों की मांग सबसे ज्यादा रही, जबकि फूल, गिलट, तांबा और पीतल के बर्तनों की बिक्री तुलनात्मक रूप से कम रही। व्यवसायी राजेश ने बताया कि शहर, कस्बा और ग्रामीण अंचलों को मिलाकर बर्तन कारोबार छह करोड़ रुपये से अधिक का रहा। बताया कि लगभग हर दुकानदार ने गिलट और फूल के 200 किलो से अधिक बर्तन बेचे हैं, इसलिए देर रात तक यह आंकड़ा और बढ़ सकता है।




हल्के जेवरात की बढ़ी मांग

मंहगाई के चलते धनतेरस पर लोगों की पसंद सोने के हल्के जेवरात रहे। चांदी की असलियत को लेकर लोगों ने पुराने चांदी के सिक्कों में विशेष रुचि दिखाई। ब्रिटिश शासनकाल के सिक्के भी जमकर बिके।





46 करोड़ रुपये से अधिक के वाहन बिके

धनतेरस पर बाइक और कार एजेंसियों पर बिक्री में रिकॉर्ड बढ़ोतरी रही। अमित ऑटो सेल्स के सीईओ अशोक शुक्ला ने बताया कि 20 निजी, 16 कमर्शियल वाहन और 32 ई रिक्शा बेचे गए। आनंद मोटर्स के प्रबंधक असद मेहंदी ने बताया कि विभिन्न रेंज की 22 कारें बिकीं। बाला जी हुंडई के जीएम तारिक ने कहा कि उनकी एजेंसी से 23 कारों की बिक्री हुई। स्कूटी एजेंसी मालिक अदनान और रहमान ने बताया कि शनिवार को लगभग 1,200 दोपहिया वाहन बिके। बाइक एजेंसी मालिक मयंक त्रिपाठी ने बताया कि रविवार को बिक्री और बढ़ने की उम्मीद है। जिले में धनतेरस के पहले दिन ही 46 करोड़ रुपये से अधिक के वाहन बिकने का अनुमान है।




इंडक्शन चूल्हों की रही डिमांड

रसोई गैस के बढ़े दामों के कारण लोगों ने इस बार इंडक्शन चूल्हे खरीदने में भी रुचि दिखाई। श्रीराम एजेंसी के मालिक मनीष मल्होत्रा ने बताया कि टीवी और फ्रिज की अपेक्षा इंडक्शन चूल्हों की मांग अधिक रही। उन्होंने कहा कि एक दिन में 100 से अधिक इंडक्शन चूल्हे बेचे गए।





आज बाजार और चमकने की उम्मीद
शनिवार होने के चलते लोगों ने बर्तन और लोहे के अन्य सामान खरीदने में रुचि कम दिखाई है। इस बार धनतेरस दो दिन है ऐसे में रविवार को कारोबार और बढ़ने की उम्मीद है।
-मनीष मल्होत्रा उपाध्यक्ष उद्योग व्यापार मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed