{"_id":"695cc9c45d22eeee710026f0","slug":"body-of-d-pharma-student-was-found-hanging-in-room-in-bahraich-police-are-investigating-2026-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: कमरे में लटकता मिला डी-फार्मा छात्र का शव, किराये के मकान में रहता था; पुलिस कर रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: कमरे में लटकता मिला डी-फार्मा छात्र का शव, किराये के मकान में रहता था; पुलिस कर रही जांच
Tue, 06 Jan 2026 02:08 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 06 Jan 2026 02:08 PM IST
सार
बहराइच में डी-फार्मा छात्र का शव कमरे में फंदे से लटकता मिला। वह किराये के मकान में रहता था। पेपर छूट जाने से तनाव में चल रहा था। पुलिस जांच कर रही है। आगे पढ़ें पूरा अपडेट...
विज्ञापन
राजन (फाइल फोटो)
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
यूपी के बहराइच में मंगलवार की सुबह डी-फार्मा के छात्र की लाश कमरे में फंदे से लटकती मिली। मकान मालिक की सूचना पर पहुंची पुलिस दरवाजा तोड़कर कमरे में दाखिल हुई। शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
घटना कोतवाली देहात क्षेत्र के चेतरा गांव की है। राजन (20) यहां पर किराये पर कमरा लेकर रहता था। वह पास ही स्थित स्पार्क कालेज से डी-फार्मा की पढ़ाई कर रहा था। मूल रूप से श्रावस्ती जिले के अग्गापुर गांव का रहने वाला था।
विज्ञापन
मकान मालिक बृजेश पुष्कर ने बताया कि सुबह काफी देर तक राजन का कमरा नहीं खुला। इस पर उन्होंने आवाज देकर उसे बुलाया। फिर भी कोई आवाज नहीं आई। उन्होंने रोशनदान से कमरे के अंदर झांककर देखा तो उनके होश उड़ गए। राजन फंदे से लटक रहा था। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करके घटना की जानकारी जुटाई।
विज्ञापन
खबर पाकर घरवाले रोत बिलखते मौके पर पहुंचे। पिता मक्खनलाल ने बताया कि इस बार बेटे का पेपर छूट गया था। इससे वह परेशान रहता था। उसने बताया था कि नकल के आरोप में उसे पेपर नहीं देने दिया गया था। सुबह मकान मालिक ने हम लोगों को बेटे की आत्महत्या की सूचना दी।