फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Motorcyclist dies after colliding with tractor-trolley

Bahraich News: ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत

Thu, 10 Sep 2026 11:52 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Motorcyclist dies after colliding with tractor-trolley
शिवपुर। खैरीघाट थाना के लौकिहा मोड़ के पास बुधवार रात लकड़ी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। ट्रैक्टर की लाइट खराब होने के कारण हादसा हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है।
विज्ञापन


मांझा दरियाबुर्द निवासी जियालाल (25) बुधवार रात इमामगंज से बाइक से बेहड़ा की ओर जा रहे थे। लौकिहा मोड़ के पास विपरीत दिशा से लकड़ी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली आ रही थी। परिजनों के अनुसार, ट्रैक्टर की लाइट खराब थी। जियालाल जब तक ट्रैक्टर को देख पाते तब तक बाइक उससे टकरा गई। हादसे में वह ट्रॉली में लदी लकड़ी में फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे परिजन उन्हें लहूलुहान हालत में सीएचसी शिवपुर ले गए।
विज्ञापन

चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही जियालाल की मौत हो गई। मृतक के भांजे लच्छीराम ने बताया कि जियालाल अपनी मां और बहन से मिलने सीतापुर गए थे। वहां से लौटते समय हादसा हो गया। जियालाल चार भाइयों और दो बहनों में मंझले थे। उनकी शादी नहीं हुई थी। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed