{"_id":"6aa2f5c883bd25337c022c77","slug":"roadways-employees-staged-a-road-blockade-buses-remained-at-a-standstill-for-an-hour-bahraich-news-c-98-1-bhr1029-156558-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: रोडवेज कर्मियों ने किया चक्का जाम, एक घंटे खड़ी रहीं बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: रोडवेज कर्मियों ने किया चक्का जाम, एक घंटे खड़ी रहीं बसें
विज्ञापन
बहराइच के रोडवेज बस अड्डे पर डग्गामार वाहन संचालक व रोडवेज कर्मियों के बीच झड़प के बाद जमा भीड
बहराइच। रोडवेज बस अड्डे के सामने बृहस्पतिवार सुबह सवारियों को डग्गामार वाहनों में बैठाने को लेकर रोडवेज कर्मियों और वाहन चालकों के बीच विवाद हो गया। नोकझोंक के बाद नाराज रोडवेज कर्मियों ने चक्का जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इससे विभिन्न मार्गों पर जाने वाली बसों का संचालन करीब एक घंटे प्रभावित रहा और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
सुबह करीब 11 बजे कुछ डग्गामार वाहन बस अड्डे के सामने खड़े थे। रोडवेज कर्मियों का आरोप है कि चालक बस अड्डे आने वाले यात्रियों को जबरन अपने वाहनों में बैठा रहे थे। रोडवेज इंप्लाइज यूनियन के शाखा मंत्री फारुक ने इसका विरोध किया तो डग्गामार वाहन चालकों से उनकी नोकझोंक हो गई। इसके बाद यूनियन पदाधिकारियों और रोडवेज चालकों ने चक्का जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया।
प्रदर्शन कर रहे कर्मियों ने बस अड्डे के बाहर संचालित हो रहे अवैध टैक्सी स्टैंड को हटवाने और निजी वाहन संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। यूनियन के महिला शाखा संरक्षक महेंद्र मिश्रा ने आरोप लगाया कि डग्गामार वाहन चालक आए दिन सवारियों को जबरन अपने वाहनों में बैठाते हैं। विरोध करने पर मारपीट की स्थिति पैदा हो जाती है।
विज्ञापन
सूचना पर स्टेशन प्रभारी शबाना बानो और रोडवेज पुलिस चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे। चौकी प्रभारी ने अवैध टैक्सी स्टैंड हटवाने का आश्वासन दिया, जिसके बाद रोडवेज कर्मियों ने चक्का जाम समाप्त कर दिया। प्रदर्शन में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष संतोष सिंह, महिला मोर्चा देवीपाटन क्षेत्र अध्यक्ष शिल्पी शुक्ला, कंचन पांडे आदि मौजूद रहे।