फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Boat carrying 23 people capsized, narrowly escaped

Bahraich News: 23 लोगों को ले जा रही नाव पलटी, बाल-बाल बचे लोग

Mon, 14 Aug 2023 10:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Mon, 14 Aug 2023 10:43 PM IST
विज्ञापन
Boat carrying 23 people capsized, narrowly escaped
खैरीघाट (बहराइच)। थाना क्षेत्र में सोमवार की शाम 23 लोगों को लेकर जा रही एक नाव अचानक पलट गई। हालांकि इस दौरान कोई हताहत नहीं हुआ और सभी ने पेड़ का सहारा लेकर अपनी जान बचाई। खैरीघाट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत नरोत्तमपुर का मजरा नकहुवा बाढ़ से घिर गया है। बाढ़ से बचाव के लिए सोमवार की शाम 23 लोग नाव में सवार होकर ऊंचे स्थान पर जा रहे थे। इसी दौरान नाव अचानक पलट गई। इस दौरान लोगों ने नाव पलटने के स्थान पर लगे पेड़ का सहारा लेकर खुद को बचावा। लोगों की सूचना पर पहुंची दूसरी नाव के सहारे सभी को रेस्क्यू किया गया। हादसे में कोई भी हताहत नहीं हुआ है। क्षेत्रीय लेखपाल छोटे लाल ने बताया है कि सभी लोग सुरक्षित हैं। लोगों ने पेड़ का सहारा लेकर अपनी जान बचाई। हादसे का शिकार हुए सभी लोग अपने घर सकुशल पहुंच गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed