फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Bike riding father and son injured in collision with vehicle

Bahraich News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र घायल

Tue, 31 Dec 2024 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Tue, 31 Dec 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
Bike riding father and son injured in collision with vehicle
मोतीपुर/मिहींपुरवा (बहराइच)। दवा लेकर बाइक से घर लौटते समय पिता-पुत्र को रविवार की रात मिहींपुरवा-कतर्नियाघाट मार्ग पर किसी वाहन ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सीएचसी में प्राथमिक इलाज के बाद दोनों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

सुजौली थाना क्षेत्र के टिलवा गांव निवासी अंकित (20) पिता अखिलेश (50) के साथ रविवार की रात मिहींपुरवा दवा लेने गए थे। लौटते समय मिहींपुरवा-कतर्नियाघाट राजमार्ग पर निशानगाड़ा से एक किमी दूर तिगड़ा वन चौकी के पास किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इससे पिता-पुत्र सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना स्थल पर पहुंचे एसएसबी के जवानों ने घायलों को सीएचसी मोतीपुर भेजवाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद रात में मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में पिता-पुत्र का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed