फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Bike riding farmer dies due to collision with ambulance

Bahraich News: एंबुलेंस की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत

Mon, 01 Dec 2025 01:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Mon, 01 Dec 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Bike riding farmer dies due to collision with ambulance
 विकास गुप्ता।         ( फाइल फोटो )
फखरपुर। बौंडी–जैतापुर मार्ग पर रविवार सुबह एक तेज रफ्तार एंबुलेंस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ, जब युवक खाद लेकर फखरपुर से अपने घर लौट रहा था।
विज्ञापन



ग्राम भौंरी सिपहिया निवासी रामू गुप्ता ने बताया कि उनका छोटा भाई विकास गुप्ता (22) रविवार सुबह घर से फखरपुर बाजार खाद लेने बाइक से गया था। दोपहर में खाद लेकर लौटते समय कदियापुर गांव के निकट सामने से आ रही तेज रफ्तार 108 एंबुलेंस ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। एंबुलेंस की टक्कर से विकास सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन



हादसे के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने शोर मचाया तो एंबुलेंस चालक कुछ दूरी पर वाहन छोड़कर भाग निकला। परिवार के लोग भी मौके पर रोते-बिलखते हुए पहुंचे, लेकिन विकास की हालत बेहद नाजुक थी। उन्हें अस्पताल ले जाने की तैयारी हो रही थी, लेकिन उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



बौंडी थानाध्यक्ष टीएन मौर्य ने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण कर लिखापढ़ी पूरी कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दुर्घटनाग्रस्त एंबुलेंस को कब्जे में लेकर मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है।



गेहूं की बोआई के लिए खाद लेने गए थे बाजार
भाई रामू ने बताया कि विकास गेहूं की बोआई की तैयारी में जुटा था। इसी उद्देश्य से वह रविवार सुबह खाद लेने के लिए फखरपुर बाजार गया था, लेकिन शायद होनी को कुछ और ही मंजूर था। विकास की मौत के बाद परिजनों की आंखों से आंसू थम नहीं रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed