फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Bike riding couple injured in collision with truck, son dies

Bahraich News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दंपती घायल, बेटे की मौत

Sat, 02 Mar 2024 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sat, 02 Mar 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
Bike riding couple injured in collision with truck, son dies
बहराइच-नानपारा मार्ग पर डेयरी के पास हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसीबहराइच। कोतवाली नानपारा क्षेत्र में बृहस्पतिवार देर शाम को एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पति, पत्नी व बेटे को टक्कर मार दी। हादसे में बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल दंपती को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भेजवाया जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मृतक बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि हादसे के समय यह हेलमेट पहनकर बाइक पर सवार थे।
रिसिया थाना क्षेत्र ग्राम पंचायत परसा खोदी निवासी मोहम्मद रहमान (45) अपनी पत्नी शाइस्ता (40) व बेटा सिराज (10) के साथ अपने बहनोई के घर नानपारा कोतवाली क्षेत्र के गुरुगुट्टा गांव जा रहे थे। तभी बहराइच - नानपारा मार्ग पर डेयरी के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपती व बच्चे को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बच्चे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं रहमान व उनकी पत्नी शाइस्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। आस पास के लोगों ने पुलिस की मदद से एंबुलेंस से पति-पत्नी को बहराइच मेडिकल कॉलेज भेजवाया जहां इलाज चल रहा है। वहीं हादसा करने वाले ट्रक व उसके चालक का पता नहीं लग सका है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन



इकलौता बेटा था सिराज
मृतक के फूफा मुन्ना खान ने बताया की मेरे घर आ रहे थे। मेरे वहा कुछ कार्यक्रम था। इसलिए बुलाया था। बताया नानपारा बाईपास के पास दूध डेयरी के सामने हादसे में भतीजे की मौत हो गई। वहीं साले-सरहज भी गंभीर रूप से घायल हो गई है। दोनों का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। बताया कि इनका इकलौता ही बेटा था। इस हादसे से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed