फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Bees injured 10 villagers

मधुमक्खियों ने 10 ग्रामीणों को किया घायल

Sun, 16 Feb 2020 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Bees injured 10 villagers
बौंडी (बहराइच)। थाना क्षेत्र के सिपहिया हुलास गांव निवासी एक ग्रामीण रविवार को सुबह कुछ मजदूरों के साथ अपने खेत में गन्ने की कटाई करने पहुंचा। इसी दौरान खेत में लगे मधुमक्खी के छत्ते पर अनजाने में गन्ना गिर गया, जिससे मधुमक्खियां हमलावर हो गईं। मधुमक्खियाें के हमला करने से ग्रामीण भाग कर गांव पहुंचे, मगर उन्होंने पीछा नहीं छोड़ा। मधुमक्खियाें ने गांव में कुछ लोगों को डंक मारकर घायल कर दिया। इससे कुल 10 ग्रामीण घायल हो गए। घटना से गांव में हड़कंप मच गया। लोगों ने धुआं कर किसी तरह मधुमक्खियों को बाहर भगाया। घायल ग्रामीणों को सीएचसी फखरपुर में भर्ती कराया गया है। मधुमक्खियों के हमले में कई मवेशी भी घायल हो गए।
विज्ञापन

बौंडी थाना क्षेत्र के सिपहिया हुलास गांव निवासी शिवप्रसाद वर्मा सुबह अपने खेत में कुछ मजदूरों के साथ गन्ना काटने गया था। खेत में मधुमक्खियों का छत्ता लगा था, जिसकी जानकारी शिवप्रसाद को नहीं थी। गन्ना की कटाई करते समय एक गन्ना मधुमक्खियों पर गिर गया, जिससे वे हमलावर हो गईं। मधुमक्खियाें के हमला करने से डरे ग्रामीण व मजदूर भाग कर गांव पहुंच गए, मगर उन्होंने पीछा नहीं छोड़ा।
विज्ञापन

इस दौरान मधुमक्खियाें ने शिवप्रसाद, वीरबाबू, अमित कुमार, अंकित कुमार, अंकित कुमार, दुर्गेश, पंकज, विरेंद्र, बिटाना, शिवा तिवारी, राजू शुक्ला व कृपाराम को डंक मारकर घायल कर दिया। आनन-फानन में ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को फखरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। खेत सेे निकले मधुमक्खियों के झुंड ने गांव के 12 मवेशियों को भी डंक मारे। लोगों ने धुआं कर किसी तरह मधुमक्खियों को बाहर भगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed