फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Bahraich: Unruly elements damaged the religious platform... people are angry

Bahraich: अराजक तत्वों ने धार्मिक चबूतरे को किया क्षतिग्रस्त... लोगों में आक्रोश, पुलिस व पीएसी बल तैनात

Mon, 11 Aug 2025 02:45 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच Published by: ishwar ashish Updated Mon, 11 Aug 2025 02:45 PM IST
सार

बहराइच जिले की महसी तहसील के एक गांव में अराजक तत्वों ने एक धार्मिक चबूतरे को क्षतिग्रस्त कर दिया है। इससे लोग आक्रोशित हो गए जिससे गांव में बड़ी भारी पुलिस बल व पीएसी की तैनाती की गई है।

विज्ञापन
Bahraich: Unruly elements damaged the religious platform... people are angry
तोड़ा गया धार्मिक चबूतरा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बहराइच जिले के महसी तहसील अंतर्गत एक गांव के पास बाग में देव स्थान पर बने धार्मिक चबूतरे को क्षतिग्रस्त किये जाने की सूचना पर लोगों में भयंकर आक्रोश पनप उठा है ।

विज्ञापन


जानकारी मिलने पर धार्मिक चबूतरे के पास पहुंचे हजारों की संख्या में लोगों ने तत्काल शरारती तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग उठाई है। बताया जा रहा है कि रामगांव थाना क्षेत्र के पड़ोहिया गांव के पास गांवट माता स्थान पर बने धार्मिक चबूतरे को देर रात असामाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया।
विज्ञापन


धार्मिकस्थल पर तोड़फोड़ की सूचना पर मौके पर पहुंचे भाजपा विधायक सुरेश्वर सिंह ने नाराजगी जताते हुए शरारती तत्वों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की है। मौके पर तनाव को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस एवं पीएसी बल की तैनाती की गई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में पुलिस क्षेत्राधिकारी रवि खोखर ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है। अति शीघ्र बड़ी कार्रवाई की जाएगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed