फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

400 बोरी नकली उर्वरक पकड़ा, दुकान सील

Fri, 04 Nov 2022 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Nov 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। किसानों की शिकायत पर शुक्रवार को एक दुकान पर छापा मारकर 400 बोरी नकली उर्वरक पकड़ा गया। सदर तहसीलदार और जिला कृषि अधिकारी की टीम को ब्रांडेड कंपनी की खाली बोरियों में डीएपी के नाम पर जिप्सम बिकता मिला। टीम ने चार नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजकर दुकान सील कर दी है। उर्वरक विक्रेता पर मुकदमा भी दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी सतीश पांडेय ने बताया कि किसानों की शिकायत पर शुक्रवार को सदर तहसीलदार राजकुमार बैठा के साथ दरगाह रोड स्थित अब्दुल कलाम की उर्वरक दुकान पर छापा मारा गया। दुकान से 400 बोरी नकली उर्वरक बरामद हुआ है। उन्होंने बताया कि दुकान स्वामी इफको, सरदार, नवरत्ना आदि कंपनियों की डीएपी की बोरी में जिप्सम भरकर किसानों को ठग रहा था। 90 बाल्टी जाइम, 63 बोरी शक्तिमान यूरिया, 20 बोरी रामबाण एसएसपी, 43 पैकेट सल्फर भी पकड़ा गया है। दुकान से 1046 बोरी उर्वरक बरामद किया गया है जिसमें 400 बोरी नकली है। उन्होंने बताया कि दुकान को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed