{"_id":"632f4adaa8b4b352d314f242","slug":"bahraich-bahraich-news-lko6499265141","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन युवक तमंचों के साथ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन युवक तमंचों के साथ गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। तमंचे के साथ फोटो वायरल करने वाले तीन युवकों को पुलिस ने शनिवार को दबोच लिया।
आरोपियों के पास से तीन तमंचे बरामद हुए हैं। भारत-नेपाल सीमा से सटे रुपईडीहा थाना क्षेत्र में दो सप्ताह के भीतर एक के बाद एक लगातार तमंचे के साथ युवकों के फोटो वायरल हो रहे थे। मामलों में कार्रवाई न होते देख एसपी नाराज हो गए।
उन्होंने रुपईडीहा थानाध्यक्ष श्रीधर पाठक को ऐसे युवकों पर सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया। इसके बाद पुलिस ने जमोग निवासी कृष्णा उर्फ सूरज को तमंचे व दो कारतूस, गड़रहवा गांव निवासी मो. सहाबुद्दीन को तमंचे व एक जिंदा कारतूस और संकल्पा निवासी गुलाब तिवारी को तमंचे व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। एसपी केशव चौधरी ने बताया कि जो कानून के साथ खिलवाड़ करेगा उस पर कार्रवाई होगी।