फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Protest in Moharna over week-long power outage

Bahraich News: मोहरना में एक सप्ताह से बिजली नहीं, प्रदर्शन

Sun, 06 Sep 2026 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sun, 06 Sep 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Protest in Moharna over week-long power outage
धरसवा। विकास खंड चित्तौरा के ग्राम मोहरना में एक सप्ताह से बिजली आपूर्ति ठप है। नाराज ग्रामीणों ने शनिवार को प्रदर्शन कर आपूर्ति बहाल करने की मांग की। गांव के प्रशासक प्रताप नारायण का आरोप है कि जेई फोन नहीं उठाते हैं, जबकि एसडीओ रोज आपूर्ति बहाल कराने का आश्वासन दे रहे हैं।
विज्ञापन


गांव के प्रशासक ने बताया कि बरसात का मौसम होने के कारण मच्छरों का भी प्रकोप बहुत अधिक है, छोटे बच्चे गर्मी से परेशान हैं। बाहर या छत पर सोने से जहरीले तथा जंगली जीवों का डर लगा रहता है। इसकी शिकायत जेई संदीप यादव और एसडीओ प्रवेंद्र सिंह से की गई, लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि स्थिति न सुधरने पर वे डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन करेंगे। एसडीओ प्रवेंद्र सिंह ने बताया कि दो दिन से लाइनमैन जा रहा है। गांव में कुछ विवाद के कारण कुछ लोग लाइन जोड़ने नहीं दे रहे हैं। गांव वाले थाने में एप्लिकेशन दें तब लाइट जुड़ पाएगी, विभाग विवाद नहीं कर पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासक का कहना है कि जो व्यक्ति बिजली नहीं जोड़ने दे रहा है, उसकी भैंस एक बार बिजली के तार से धुलस गई थी। यदि वह सरकारी कार्य में बाधा डाल रहा है तो उसके विरुद्ध विभाग कार्रवाई करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed