{"_id":"632a01d1b39e08287c491065","slug":"bahraich-bahraich-news-lko6492872143","type":"story","status":"publish","title_hn":"33 स्कूल खुलेंगे, नौनिहाल अपने ही गांव में पढ़ेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
33 स्कूल खुलेंगे, नौनिहाल अपने ही गांव में पढ़ेंगे
विज्ञापन
बहराइच। जिले में 33 नए प्राथमिक विद्यालय खोलने की अनुमति मिल गई है। ये विद्यालय उन गांवों में खोले जाएंगे जहां से बच्चों को पढ़ने के लिए काफी दूर जाना होता है। ऐसे में विद्यालयों की स्थापना के बाद बच्चों को काफी सहूलियत होगी। विभाग ने नए विद्यालयों की स्थापना के लिए विकासखंड वार ग्रामों का चयन कर सूची शासन को भेज दी है।
देखा गया है कि गांव से विद्यालयों की दूरी अधिक होने के कारण तमाम अभिभावक बच्चों को स्कूल नहीं भेजते हैं। काफी संख्या में छात्र-छात्राएं पढ़ाई बीच में भी छोड़ देते हैं। अब नौनिहालों को उनके घर के पास ही शिक्षा सुविधा प्रदान करने के लिए शासन ने जनपद में 33 नए प्राथमिक विद्यालय खोलने की मंजूरी दी है। ये विद्यालय ऐसे स्थानों पर खोले जाएंगे जहां के बच्चों को पढ़ने के लिए काफी दूर जाना होता है।
सोलर पैनल भी लगेगा
सभी नए विद्यालयों में दो कमरे, बरामदा, एक प्रधानाध्यापक कक्ष आदि का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा स्कूल में शौचालय, रसोईघर, सोलर पैनल सिस्टम, मल्टीपल हैंडवॉशिंग सिस्टम, सबमर्सिबल से पानी की आपूर्ति और बिजली का कनेक्शन भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से 33 नए विद्यालयों की स्थापना के लिए स्थानों का चयन कर लिया गया है। इसके तहत बलहा में एक, कैसरगंज में एक, मिहींपुरवा में नौ, रिसिया में एक, शिवपुर में छह, विशेश्वरगंज में तीन, चित्तौरा में एक, हुजूरपुर में तीन, पयागपुर में एक, फखरपुर में दो, जरवल में दो व नवाबगंज में तीन विद्यालयों की स्थापना की जाएगी।
शासन की ओर से जनपद में 33 नए विद्यालयों की स्थापना की मंजूरी प्रदान की गई है। नए विद्यालयों की स्थापना से छात्र-छात्राओं को शिक्षा ग्रहण करने में आसानी होगी। अब उन्हें घर से अधिक दूर नहीं जाना पड़ेगा। जरूरी प्रक्रिया निपटाकर जल्द से जल्द निर्माण शुरू कराया जाएगा।
- एआर तिवारी, बीएसए