फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

थाने का चार्ज लेने से पहले भरना होगा शपथ पत्र

Wed, 14 Sep 2022 12:13 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Sep 2022 12:13 AM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। मैं ईमानदार हूं... थाने में किसी भी प्रकार का भ्रष्टाचार नहीं होने दूंगा। गरीबों व असहायों को पूरी ईमानदारी के साथ न्याय दिलवाऊंगा। लोभ और लालच में नहीं फंसूंगा। किसी के दबाव में कोई अन्याय नहीं करूंगा। कर्तव्यों के प्रति हमेशा निष्ठावान रहूंगा... अब थानों का चार्ज लेने से पहले निरीक्षक व एसआई को कुछ इसी तरह का शपथ पत्र भरना होगा। शपथ पत्र का प्रारूप तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन

भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए यह पहल एसपी ने की है। एसपी केशव चौधरी ने बताया कि जिले के 23 थानों में थानाध्यक्षों की पोस्टिंग करने से पहले उनसे शपथ पत्र भरवाएंगे। इससे विभाग की छवि में काफी सुधार होगा और आए दिन लगने वाले आरोपों पर विराम लगेगा। उम्मीद है कि इसी माह शपथ पत्र का प्रारूप तैयार करा लिया जाएगा। वहीं, एसपी की इस से विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed