फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Youth murdered; body stuffed in a sack and dumped in the canal.

Bahraich News: युवक की हत्या, बोरे में भरकर नहर में फेंका शव

Mon, 12 Oct 2026 12:13 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Youth murdered; body stuffed in a sack and dumped in the canal.
सरयू नहर में बोरे के अंदर शव मिलने के बाद मौके पर जांच करती पुलिस।
मटेरा। पिपरहवा गांव के पास रविवार सुबह सरयू नहर में बोरे में युवक का शव उतराता मिला। युवक के गले में जख्म के निशान मिले हैं। इससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। देर शाम मृतक की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस और फोरेंसिक टीम मामले की जांच में जुटी हैं।
विज्ञापन



रविवार की सुबह ग्रामीण शौच के लिए नहर की ओर गए तो उनकी नजर पानी में उतराते बोरे पर पड़ी। अनहोनी की आशंका में उन्होंने मटेरा पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और बोरे को निकलवा कर खुलवाया तो उसके अंदर लगभग 28 वर्षीय युवक का शव मिला। युवक के गले के पीछे जख्म और दबाव के निशान देखकर हत्या की आशंका जताई गई।
विज्ञापन

मटेरा थाना प्रभारी प्रेमपाल सिंह ने मृतक की पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन नाकामयाब रहे। उन्होंने बताया कि आसपास के गांवों व थानों में मृतक की फोटो भेजकर शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। सोशल मीडिया की भी मदद ली जा रही है। क्षेत्राधिकारी नानपारा चित्रांशु गौतम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान और घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाने के लिए फोरेंसिक टीम को भी लगाया गया है। एएसपी ग्रामीण डीपी तिवारी ने बताया कि बोरे में बंद मिले शव पर जख्म के निशान मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed