फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Sacred urns of faith installed; worship of the Mother Goddess begins.

Bahraich News: आस्था के कलश स्थापित, मां की आराधना शुरू

Mon, 12 Oct 2026 12:11 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Sacred urns of faith installed; worship of the Mother Goddess begins.
पंडालों में ​स्थापित दुर्गा प्रतिमाएं।
बहराइच। कलश स्थापना और देवी प्रतिमाओं की स्थापना के साथ रविवार को शारदीय नवरात्र का शुभारंभ हो गया। पहले दिन घरों और मंदिरों में मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की गई। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक देवी प्रतिमाओं की स्थापना के साथ पंडालों में पूजन-दर्शन का सिलसिला शुरू हो गया। कलश यात्राओं और मां के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा।
विज्ञापन

सुबह से ही घरों में कलश स्थापना की तैयारियां शुरू हो गईं। श्रद्धालुओं ने निर्धारित मुहूर्त में विधि-विधान से कलश स्थापित कर मां भवानी का स्वागत किया। जिला मुख्यालय पर पानी टंकी चौराहा, कचहरी रोड, बशीरगंज, मछरेहटा और केडीसी रोड सहित विभिन्न स्थानों पर दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित की गईं। मां संहारिणी और मरीमाता मंदिर समेत प्रमुख देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर पूजा-अर्चना की। दिनभर ट्रैक्टर-ट्रॉली से जयकारों के बीच प्रतिमाओं को पंडालों तक पहुंचाने का क्रम जारी रहा।
विज्ञापन

पयागपुर में तालाब से निकाली कलश यात्रा
पयागपुर प्रतिनिधि के अनुसार, नवयुवक बाल दुर्गा पूजा समिति की ओर से प्रतिमा स्थापना से पहले कलश यात्रा निकाली गई। श्रद्धालु बघेल तालाब से कलश लेकर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा स्थल पहुंचे। कलश स्थापना के साथ ही मां के जयकारे गूंजने लगे। नौ दिनों तक यहां विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

खैरीघाट क्षेत्र में 107 पंडालों में स्थापना
शिवपुर प्रतिनिधि के अनुसार, खैरीघाट क्षेत्र में नवरात्र के पहले दिन 107 पंडालों में मां शेरावाली की प्रतिमाएं स्थापित की गईं। श्रद्धालुओं ने बौंडी घाट पर कलश में जल भरकर यात्रा निकाली। इमामगंज, संकल्पा, चंदेला कला और बरदहा कलां समेत कई गांवों में भव्य पंडाल सजाए गए हैं।
नवाबगंज और रिसिया में भी पूजन शुरू
नवाबगंज प्रतिनिधि के अनुसार, क्षेत्र में 85 स्थानों पर प्रतिमा स्थापना हुई। हनुमान मंदिर धर्मशाला परिसर में भी प्रतिमा स्थापित की गई। श्रद्धालुओं ने काली मंदिर परिसर से कलश यात्रा निकाली, जिसका समापन शिव शंकर धर्मशाला स्थित दुर्गा पंडाल में हुआ। उधर, रिसिया नगर के इंदिरा नगर हनुमान मंदिर, शास्त्री नगर और श्याम बाबा मंदिर समेत विभिन्न स्थानों पर प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा की गई।

मटेरा में 62 स्थानों पर सजेंगे पंडाल
मटेरा प्रतिनिधि के अनुसार, क्षेत्र में करीब 62 स्थानों पर मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी। मटेरा बाजार, लालपुर, शिवपुर, असवा मोहम्मदपुर, सरैया मोहम्मदपुर, पकरा, देवरिया, झाला कला और अमरिया सहित विभिन्न गांवों में तैयारियां पूरी की जा रही हैं।

पंडालों में स्थापित दुर्गा प्रतिमाएं।

पंडालों में स्थापित दुर्गा प्रतिमाएं।

पंडालों में स्थापित दुर्गा प्रतिमाएं।

पंडालों में स्थापित दुर्गा प्रतिमाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed