{"_id":"629266b882bad56b99364d04","slug":"bahraich-bahraich-news-lko632693212","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में महिला सीएचओ समेत तीन की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में महिला सीएचओ समेत तीन की मौत, तीन घायल
विज्ञापन
चित्तौरा/बौंडी (बहराइच)। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में महिला सीएचओ समेत तीन लोगों की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गये। घायलों को इलाज के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, अपनों की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया।
कोतवाली देहात क्षेत्र के नौव्वागढ़ी मोहल्ला निवासी 28 वर्षीय अंशिका शर्मा तेजवापुर सीएचसी पर सीएचओ के पद पर तैनात थीं। शनिवार की सुबह वह स्कूटी से जा रहीं थीं। वापस लौटते समय जब वह देहात कोतवाली के सामने पहुंची तभी गोंडा की ओर जा रही रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। इससे घटनास्थल पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया। देहात कोतवाल सत्येंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। दूसरी घटना रिसिया थाना क्षेत्र में बहराइच-नानपारा हाईवे पर हुई।
हाईवे पर तेज रफ्तार डीसीएम चालक ने अचानक ब्रेक लगाया तो पीछे से आ रही बोलेरो इसमें भिड़ गई। हादसा इतना भीषण था कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। बोलेरो सवार खैरीघाट निवासी 22 वर्षीय इरफान व लखनऊ के गोमती नगर के सरस्वतीपुरम रामाश्रय पुरवा निवासी 30 वर्षीय महेश नारायण मिश्रा की मौके पर ही मौत हो गई। डीसीएम चालक व बोलेरो में सवार तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना की सूचना पर रिसिया थानाध्यक्ष इंद्रजीत यादव मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गई है।