{"_id":"627aac7a24cca97aa61bf4db","slug":"bahraich-bahraich-news-lko6299980154","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई बस, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई बस, एक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबागंज (बहराइच)। थाना रुपईडीहा अंतर्गत निधिपुरवा से कुम्हारपुरवा गई बरातियों से भरी बस चरदा के जमोद बाजार के पास हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गई। बस में करंट उतरने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए। घायलों की स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है।
बरातियों से भरी बस कुम्हारनपुरवा से निधिपुरवा वापस जा रही थी। रास्ते में विकास खंड चरदा अंतर्गत जमोग बाजार से लखैया मार्ग पर हाईटेंशन लाइन ढीली होकर लटक रही थी। बस चालक ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। ऐसे में हाईटेंशन लाइन बस में छूते ही करंट दौड़ आया। चपेट में आने से भवनियापुर जमुनहा निवासी बुजुर्ग बच्छराज की मौत हो गई जबकि निधिनगरा निवासी कृपारामनेपाल के फुलटेकरा निवासी रंगीलाल गंभीर रूप से घायल हो गये। करंट उतरने से बचाव के लिए चीखपुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना विद्युत विभाग के अधिकारियों को दी। लाइन बंद कर लोगों को बचाया गया। गंभीर रूप से घायल दोनों लोगों को प्राथमिक चिकित्सा के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है जहां इनका इलाज किया जा रहा है। चिकित्सकों के मुताबिक, दोनों घायलों की हालत चिंताजनक बनी हुई है।