{"_id":"6217ce71d892c153d6424a6d","slug":"bahraich-bahraich-news-lko6192764157","type":"story","status":"publish","title_hn":"दमदार सरकार ही माफिया को ठिकाने लगाती है : योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दमदार सरकार ही माफिया को ठिकाने लगाती है : योगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महसी/बौंडी (बहराइच)। एक सरकार पांच साल पहले थी जिसमें हमारी बहनें व महिलाएं सुरक्षित नहीं थीं। व्यापारी वर्ग भी डरा हुआ महसूस करता था। गुंडों व माफियों का राज था, लेकिन जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार आई तब से हर वर्ग का विकास हुआ और सब खुद को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। दमदार सरकार ही माफियाओं को ठिकाने लगाती है। ये बातें सूबे के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहीं।
महसी विधानसभा क्षेत्र के राजा बौंडी में भाजपा प्रत्याशी सुरेश्वर सिंह के समर्थन में चुनावी जनसभा आयोजित हुई। मुख्य अतिथि योगी आदित्यनाथ रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा की दोबारा सरकार बनी तो महिलाओं को होली-दीपावली के अवसर पर उज्ज्वला योजना के तहत दो सिलेंडर मुफ्त दिए जाएंगे। 60 वर्ष से ऊपर की महिलाओं के लिए बस यात्रा फ्री की जाएगी।
किसान सम्मान निधि को बढ़ाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने निशाना साधते हुए कहा कि यदि सपा की सरकार होती तो वैक्सीन भी ब्लैक हो जाती और टीका भी खरीदकर लगवाना पड़ता। मुख्यमंत्री ने कहा कि दमदार सरकार ही विकास की बड़ी-बड़ी परियोजनाएं लाती है। गरीबों के लिए कल्याणकारी योजनाओं को लागू करती है और माफियाओं को ठिकाने भी लगाती है। पांच वर्षों के शासन में हमने यह करके दिखाया है। भाजपा योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने में भेदभाव नहीं करती।
विज्ञापन
महसी में आए सीएम योगी आदित्यनाथ को देखने के लिए लोगों में गजब का उत्साह दिखा। पेड़ पर चढ़कर लोग सीएम को देखते रहे और अपने मोबाइल में फोटो कैद करने के लिए बेताब दिखे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार लोगों को डबल राशन, तेल व नमक देने का काम कर रही है। सड़क, पुल, डिग्री कॉलेज, मकान व आईटीआई बनवा रही है। लोगों को नौकरियां मिल रही हैं। पहले नौकरी निकलते ही चाचा-भतीजा वसूली पर निकल पड़ते थे। लोगों को नौकरियां ही नहीं मिल रही थीं। भाजपा सरकार ने विकास किया है। लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने का काम किया है।