{"_id":"6213d450d11c5328f9138828","slug":"bahraich-bahraich-news-lko618852373","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज आएंगे प्रधानमंत्री, एक साथ साधेंगे 13 सीटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज आएंगे प्रधानमंत्री, एक साथ साधेंगे 13 सीटें
Tue, 22 Feb 2022 01:03 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
Published by: लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 01:03 PM IST
सार
बहराइच जिले में मतदान के सिर्फ पांच दिन शेष बचे है। 27 फरवरी को जिले में मतदान होना है। ऐसे में हर पार्टी अपनी सरकार बनाने के लिए प्रत्याशियों के समर्थन में रैली व जनसभा कर रही है।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बहराइच/पयागपुर। जिले में चुनावी माहौल बनाने के लिए मंगलवार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आ रहे है। प्रधानमंत्री जिले समेत 13 विधानसभाओं की जनता को संबोधित करेंगे। जनसभा के दौरान लाखों की भीड़ उमड़ने की संभावना है। जनता को लाने के लिए भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी साैंपी गई है। प्रधानमंत्री की जनसभा के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। भारी संख्या में पुलिस के जवान मौजूद रहेेंगे। कार्यक्रम के दौरान जाम की समस्या न हो, इसके लिए रूट डायवर्जन किया गया है। गोरखपुर जोन के एडीजी, मंडल के कमिश्नर व डीआईजी ने जिले के अधिकारियों के साथ रैली स्थल का जायजा लिया।
जिले में मतदान के सिर्फ पांच दिन शेष बचे है। 27 फरवरी को जिले में मतदान होना है। ऐसे में हर पार्टी अपनी सरकार बनाने के लिए प्रत्याशियों के समर्थन में रैली व जनसभा कर रही है। मंगलवार को पयागपुर के शिवदहा मोड़ के पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा में जिले समेत 13 विधानसभा सीटों की जनता मौजूद रहेगी। जनता को आने में कोई समस्या न हो, इसके लिए भाजपा की ओर से बस, छोटी गाड़ियों व बाइक के इंतजाम किए गए हैं। प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। पंडाल को सजाया गया है तो मैदान में जनता के बैठने के लिए कुर्सियों को सजा दिया गया है। मंगलवार दोपहर में प्रधानमंत्री पहुंचेंगे। व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए सोमवार को रैली स्थल पर रैली प्रभारी भानु महाजन, जिलाध्यक्ष श्यामकरन टेकड़ीवाल, भाजयुमो जिलाध्यक्ष बृजेश पांडेय, जिला प्रभारी नीरज सिंह व चुनाव प्रबंधन जिला प्रभारी पंकज मेहता ने पदाधिकारी व कार्यकर्ता के साथ निरीक्षण कर तैयारियों के बारे में जानकारी ली।
सुरक्षा के मद्देनजर व्यापक इंतजाम किए गए हैं। चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात रहेगी। प्रधानमंत्री के जनसभा कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन की ओर से की गई सुरक्षा व्यवस्था को परखने के लिए गोरखपुर जोन के एडीजी अखिल कुमार, कमिश्नर एमपी अग्रवाल व डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल ने जिले के जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र व एसपी केशव चौधरी के साथ निरीक्षण किया। एडीजी ने सुरक्षा को लेकर टिप्स भी दिए। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी देवेंद्र मिश्रा ने बताया कि प्रधानमंत्री मंगलवार को लगभग एक बजे जनसभा को संबोधित करने के लिए पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर प्रत्याशियों व कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है।
विज्ञापन
भाजपा जिलाध्यक्ष श्यामकरन टेकड़ीवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में मंच पर सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे। सीएम के साथ सांसद, जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी व सभी प्रत्याशी मौजूद रहेंगे। जिलाध्यक्ष ने बताया कि प्रधानमंत्री का स्वागत करने से लेकर मंच तक के लोगों की सूची तैयार कर ली गई है।
जिलाध्यक्ष श्यामकरन टेकड़ीवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली र्गइं हैं। प्रधानमंत्री का स्वागत करने वालों की आरटीपीसीआर जांच जरूरी है। मंच से लेकर स्वागत करने वाले सभी कार्यकर्ताओं की जांच करा दी गई है। बिना जांच के लोगों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
जिले की सात विधानसभाओं समेत श्रावस्ती की दो व गोंडा की चार विधानसभाओं की जनता मौजूद रहेगी। जिलाध्यक्ष ने बताया कि जनसभा में दो लाख से अधिक लोगों के आने की संभावना है। इसको लेकर तैयारियां की गईं हैं। जनता को कोई परेशानी न हो इसका पूरा ध्यान रखा जाएगा।
एसपी केशव चौधरी ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान जाम की समस्या न हो। इसके लिए रूट डायवर्ट किया गया है। बहराइच से गोंडा जाने वाले राहगीरों को दोनक्का चौराहे से मोड़ दिया जाएगा और गोंडा से बहराइच आने वाले राहगीरों को आर्यनगर से मोड़ दिया जाएगा जो हुजूरपुर होते बहराइच आ सकेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के मद्देनजर पूरी तैयारियां कर ली गईं हैं। चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवान मुस्तैद रहेंगे। सुरक्षा को लेकर सादे कपड़ों में भी पुलिसकर्मी भ्रमण करते रहेंगे। कार्यक्रम स्थल से तीन किमी तक चारों ओर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है। - अखिल कुमार, एडीजी गोरखपुर जोन
बसपा के जिलाध्यक्ष रमेश गौतम ने बताया कि बसपा सुप्रीमो व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती पयागपुर के इंद्रापुर गांव स्थित मैदान में 22 फरवरी को 10 बजे पहुंचकर सार्वजनिक चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगी। जिलाध्यक्ष ने बताया कि बसपा सुप्रीमो के जनपद आगमन की तैयारी पूरी कर ली गई है।