{"_id":"61ddc3048f87d054f26aa03c","slug":"bahraich-bahraich-news-lko613030445","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो गोदाम व 35 लाख का सामान सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो गोदाम व 35 लाख का सामान सीज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नानपारा (बहराइच)। नगर के खाद्यान्न व्यापारी के यहां मंगलवार को एसजीएसटी विभाग की टीम ने छापा मारा। इस दौरान टीम ने दो गोदामों और 35 लाख रुपये का सामान सीज कर दिया। इस दौरान व्यापारी करोड़ों रुपये का हिसाब नहीं दे पाया। टीम ने एक माह का समय दिया है। नानपारा नगर के मोहल्ला पुरानी बाजार में आलोक ट्रेडिंग कंपनी का संचालन होता है। आलोक ट्रेडिंग कंपनी नगर का सबसे बड़ा व्यापारिक केंद्र है। व्यापारी राजकुमार अग्रवाल द्वारा नेपाल से सामान का आयात किया जाता हैं।
मंगलवार को संभागीय टीम, मंडल गोंडा और बहराइच की टीम ने संयुक्त रूप से छापा मारा। इसमें डिप्टी वाणिज्य कमिश्नर राहुल कुमार द्विवेदी की टीम ने शामिल रही। अधिकारियों की टीम ने आलोक ट्रेडिंग कंपनी के दो गोदाम सीज कर दिए। साथ ही गोदाम में मिला 35 लाख का सामान भी सीज कर दिया। डिप्टी कमिश्नर के मुताबिक, करोड़ों के टर्न ओवर का लेखा-जोखा व्यापारी नहीं दिखा सका है। व्यापारी ने एक माह का समय मांगा है। एक माह में टर्न ओवर के कागज न मिले तो कार्रवाई की जाएगी।