{"_id":"61b0ed1abfc99d725552f562","slug":"bahraich-bahraich-news-lko6080569174","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुत्र न होने पर विवाहिता को किया आग के हवाले, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुत्र न होने पर विवाहिता को किया आग के हवाले, गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पयागपुर(बहराइच)। थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत सुमेरपुर में विवाहिता को उसके ससुराल के लोगों ने आग के हवाले कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। महिला ने पति, सास, ससुर व सौत पर डीजल डालकर आग लगाने का आरोप लगाया है।
पयागपुर थाना क्षेत्र के सुमेरपुर निवासी सुनीता पत्नी लाल बहादुर को गंभीर रूप से झुलसी हालात में इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। सुनीता ने खुद अपने पिता स्वामी दयाल को सारी घटना बताई। इसके बाद स्वामी दयाल ने पयागपुर थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। स्वामी दयाल ने बताया कि 15 वर्ष पूर्व उसकी बेटी का विवाह सुमेरपुर निवासी लाल बहादुर के साथ हुआ था।
विवाह के बाद से ही ससुराल के लोग पुत्र न होने को लेकर प्रताड़ित करते थे। वहीं, पति ने 20 दिन पूर्व सुनीता के रहते हुए दूसरी शादी भी कर ली थी। मंगलवार को सुनीता के सास, ससुर, सौत व पति ने डीजल छिड़कर उसे आग के हवाले कर दिया जिससे वह बुरी तरह से झुलस। उन्होंने बताया कि थाने में तहरीर दी गई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष हरेंद्र मिश्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच-पड़ताल कर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।