फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

कार्तिक पूर्णिमा पर उमड़ा आस्था का सैलाब

Fri, 19 Nov 2021 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। कार्तिक पूर्णिमा पर्व पर श्रद्धा, भक्ति और आस्था का सैलाब उमड़ा रहा। हर-हर गंगे, जय-जय गंगे मइया के जयघोष के साथ सरयू में स्नान करने के बाद श्रद्धालुओं मंदिरों में पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाया। मनोकामना पूरी करने के लिए प्रार्थना की। मंदिर दर्शन के बाद श्रद्धालुओं ने मेले में जमकर खरीदारी की। मेले में सामान खरीदने वालों की लाइन लगी रही। लोगों ने मेले में सबसे ज्यादा गन्ने की खरीददारी की।
विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमा पर जिले से लेकर ग्रामीण अंचलों तक श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। पर्व का उल्लास चारों ओर छाया रहा। भोर होते ही नदियों व घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी पड़ी। श्रद्धालुओं ने स्नान करने के बाद सरयू मइया से सुख-समृद्धि की कामना की। शहर के मरीमाता मंदिर में भोर से ही स्नान के बाद दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा रहा। मरीमाता मंदिर के पास स्थित मैदान में लगे मेले ने रौनक में चार-चांद लगा दिया। मेला लगने से जमकर भीड़ उमड़ी रही। लोगों ने पूजन-अर्चन के बाद खरीददारी भी की।
विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमा पर्व पर हुजुरपुर के सरयू नदी प्रेमीदास कुट्टी, भंगहाबाबा घाट, जगतापुरघाट, गुलहरिया, सिरौला समेत अन्य घाटों पर श्रद्वालुओं का सैलाब उमड़ा रहा। नानपारा के तकियाघाट पर श्रद्वालुओं ने डुबकी लगाकर पूजन-अर्चन किया। इसी तरह फखरपुर, पयागपुर, रिसिया, कैसरगंज, जरवलरोड, महसी, खैरीघाट समेत अन्य ग्रामीण अंचलों में श्रद्वालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमा पर्व को लेकर जिला व पुलिस महकमा काफी अलर्ट रहा। भोर से ही घाटों व सरयू नदी पर अधिकारियों ने भ्रमण किया। नगर में सिटी मजिस्ट्रेट ज्योति राय, सीओ सिटी विनय द्विवेदी व ग्रामीण अंचलों में एएसपी ग्रामीण अशोक कुमार ने मोर्चा संभाल रखा। एएसपी ने कहा कि शांतिपूर्वक पर्व निपट गया। श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाने के बाद सुरक्षित अपने घर लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed