{"_id":"6197ddbb94079808ff3e202c","slug":"bahraich-bahraich-news-lko605188679","type":"story","status":"publish","title_hn":"5100 दीपों से जगमगाया सरयू तट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
5100 दीपों से जगमगाया सरयू तट
विज्ञापन
बहराइच। शहर के प्रसिद्ध श्री मरीमाता मंदिर व सरयू नदी के तट पर प्रतिभा संरक्षण सेवा न्यास की ओर से देव दीपावली का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सिटी मजिस्ट्रेट ज्योति राय व विशिष्ट अतिथि सीओ सिटी विनय द्विवेदी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। ट्रस्ट के संरक्षक घनश्याम बाजपेयी व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. देवेंद्र कुमार उपाध्याय की अध्यक्षता में सरयू तट पर 5100 दीप जलाया गया। दीप जलते ही तट जगमगा उठा।
सिटी मजिस्ट्रेट ज्योति राय ने कहा कि कार्तिक मास में दीपावली के दो पर्व होते हैं एक जिन्हें मनुष्य मनाता है और दूसरी दीपावली देवताओं द्वारा मनाई जाती है। जिसे देव दीपावली के नाम से जाना जाता है। ऐसी पौराणिक मान्यता है कार्तिक पूर्णिमा को धरती पर दीपावली का पर्व मनाने के लिए इस दिन सभी देवी देवता स्वर्ग से गंगा नदी में स्नान के लिए आते हैं। इसीलिए वाराणसी के घाटों पर दीपों को जलाकर जगमग किया जाता है।
सीओ सिटी विनय कुमार द्विवेदी ने कहा कि यह दिन पौराणिक दृष्टिकोण से बहुत ही महत्वपूर्ण है। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने कहा कि जिस प्रकार एक दीपक स्वयं को जलाकर घने अंधकार को दूर करता है। उसी प्रकार हमें भी दीपक से प्रेरणा लेकर समाज में फैले तमस को दूर करना चाहिए। इस मौके पर प्रदेश महासचिव धु्रव कुमार मिश्र, प्रदेश प्रचार प्रमुख अमरनाथ मिश्र, प्रदेश महासचिव संजय सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष अनंतराम निषाद, प्रदेश अध्यक्ष महिला विंग एकता जायसवाल, अमित शुक्ल राहुल, अतुल गौड़, राजेश पांडेय, रविंद्रनाथ मिश्र, कौशलेंद्र सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।