फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Elephants made riots in Katarnia in Bahraich.

बहराइच: हाथियों ने दो घंटे जमकर मचाया उत्पात, चार घर ढहाए, रखे अनाज को भी कर दिया बर्बाद

Sat, 06 Nov 2021 01:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Sat, 06 Nov 2021 01:37 PM IST
सार

बहराइच के कर्तियाघाट व निशानगाढ़ा रेंज में हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया। घरों को तोड़ और अनाज भी बर्बाद कर दिया।

विज्ञापन
Elephants made riots in Katarnia in Bahraich.
हाथियों के उत्पात के गिरे कच्चे मकान। - फोटो : amar ujala

विस्तार

कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के कतर्नियाघाट व निशानगाढ़ा रेंज में हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया। चार ग्रामीणों के आशियाने ढहा दिए। घर में रखे अनाज को भी बर्बाद कर दिया। घर में मौजूद ग्रामीणों ने भाग कर किसी तरह जान बचाई। सूचना पर पहुंचे वनकर्मियों व ग्रामीणों ने गोला दागा तब जाकर हाथी जंगल की ओर गए। हाथियों की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत है।

विज्ञापन


कतर्नियाघाट जंगल रेंज के कैलाशनगर गांव में बुधवार रात भटक कर टस्कर हाथी पहुंच गया। गांव में पहुंचते ही हाथी ने उत्पात मचाना शुरू कर दिया। गांव निवासी कालावती पत्नी पंचम व रंगीलाल पुत्र छोटेकऊ के घर पहुंचा और सामान नष्ट करने लगा। दोनों ग्रामीणों के घरों को हाथी ने ढहा दिया। किसी तरह ग्रामीणों ने भाग कर जान बचाई। आसपास के लोग एकत्र हुए। सूचना पर रेंजर रामकुमार, वन दरोगा अनिल कुमार, वन रक्षक अब्दुल सलाम व वाचर रामनाथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


वनकर्मियों व ग्रामीणों ने मिलकर गोले दागे। लगभग दो घंटे उत्पात के बाद हाथी जंगल की ओर चला गया। वहीं, निशानगाढ़ा रेंज के पिंजड़ा नवतोड़ गांव में भी हाथियों का झुंड पहुंचा। यहां अंतराम पुत्र रघु व खुशीराम के घर में घुसकर उत्पात मचाया। सामान तहत-नहस कर दिया। दोनों ग्रामीणों के घर को ढहा दिया। सूचना पर पहुंचे वनकर्मियों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर पीपा बजाया और गोले दागे तब जाकर हाथियों का झुंड जंगल की ओर गया। हाथियों के उत्पात से ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कतर्नियाघाट के डीएफओ आकाशदीप बधावन का कहना है कि गिरिजापुरी-लखीमपुर स्थित घोसियाना मोड़ पर हाथी खड़ा थी। आने-जाने वाले ग्रामीणों को दौड़ाता रहा। करीब 15 मिनट तक हाथी ने उत्पात मचाया। राहगीर सहमे रहे। हाथी के जंगल में जाने के बाद राहगीरों ने राहत की सांस ली। कतर्निया व निशानगाढ़ा रेंज में हाथियों के उत्पात मचाने की घटना संज्ञान में आई है। मौके पर अधिकारियों व कर्मचारियों को भेजा गया है। ग्रामीणों के नुकसान का आकलन करने के बाद मुआवजा दिलाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed