{"_id":"6182d11449ae5f782f187050","slug":"bahraich-bahraich-news-lko6030741121","type":"story","status":"publish","title_hn":"घाघराघाट पुल का टूटा ज्वॉइंट, दोनों तरफ लगी वाहनों की कतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घाघराघाट पुल का टूटा ज्वॉइंट, दोनों तरफ लगी वाहनों की कतार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। लखनऊ-बहराइच राष्ट्रीय राज्यमार्ग स्थित जरवलरोड पर घाघराघाट पुल का ज्वाइंट टूटने से आवागमन बाधित हो गया। दोनों तरफ से वाहनों की लंबी कतार लगी रही। सड़क की मरम्मत के लिए दो जिलों की टीमें लगाई गई हैं। लखनऊ से बहराइच या गोंडा जाने वाले यात्रियों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा। देर शाम तक मरम्मत पूरी न होने के कारण रास्ते को वन-वे कर आवागमन बहाल किया गया। इसके बावजूद जाम की स्थिति बनी रही।
लखनऊ-बहराइच राष्ट्रीय राज्यमार्ग पर जरवलरोड थाना क्षेत्र के घाघराघाट पर संजय सेतु है। इस मार्ग से लखनऊ, बाराबंकी, गोंडा, बलरामपुर, बहराइच, श्रावस्ती व नेपाल के यात्रियों का आवागमन होता है। बुधवार को अचानक घाघराघाट पर बने पुल का ज्वाइंट टूट गया। इसकी सूचना क्षेत्रीय कर्मियों ने उच्चाधिकारियों को दी। राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों के साथ जरवलरोड थाने के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। सुरक्षा के मद्देनजर वाहनों को रोक दिया गया जिससे दोनों तरफ लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं। आलम यह रहा कि दोनों तरफ लगभग दो किमी तक जाम की स्थिति बनी रही।
चार पहिया वाहनों की लंबी कतार लग गई। वाहनों की लंबी कतार लगने से आवागमन बुरी तरह से प्रभावित है। जाम में फंसने से यात्री बेहाल रहे। दोपहर में मरम्मत कार्य शुरू हुआ तो पुलिस ने वन-वे शुरू कराकर यात्रियों को थोड़ा सुकून दिया। इसके बावजूद जाम की स्थिति बनी है। अधिकारियों का मानना है कि देर रात तक पुल की मरम्मत पूरी हो जाएगी। उसके बाद दोनों तरफ से वाहनों का आवागमन शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
लखनऊ-बहराइच हाईवे पर घाघराघाट पुल का ज्वांइट टूटने के बाद मरम्मत के लिए दो टीमें लगाई हैं। एक टीम गोंडा की है और दूसरी टीम बाराबंकी की। कार्य तेजी से किया जा रहा है। कर्मचारियों का मानना है कि बृहस्पतिवार देर रात तक कार्य पूरा हो जाएगा। उसके बाद आवागमन शुरू हो सकेगा।
घाघराघाट पुल का ज्वाइंट टूटने से आवागमन समस्या हुई। समस्या दूर करने के लिए वन-वे शुरू कराया गया है। बाराबंकी व गोंडा की टीमें लगी हुई हैं। जल्द ही कार्य पूरा हो जाएगा। कार्य पूरा होते ही दोनों तरफ से आवागमन शुरू करा दिया जाएगा।
- महेश कुमार कैथल, एसडीएम, कैसरगंज