{"_id":"617c2fa6b86c4279754ec406","slug":"bahraich-bahraich-news-lko6023367161","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुर्दे से कराते रहे मजदूरी, निकलता रहा पैसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुर्दे से कराते रहे मजदूरी, निकलता रहा पैसा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। नवाबगंज विकास खंड क्षेत्र की ग्रामसभा शंकरपुर के ग्राम प्रधान और सचिव दिवंगत हो चुके एक व्यक्ति के नाम से मजदूरी करा रहे हैं। भुगतान भी लगातार हो रहा है। यह खेल बहुत पहले से होता रहा, लेकिन जैसे ही स्थानीय लोगों ने मामला वायरल हुआ तो प्रधान ने खाता बंद करा दिया। मुर्दे से मजदूरी कराने की घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय है।
मामला नवाबगंज के शंकरपुर का है। यहां के महेंद्र प्रताप का निधन 2018 में हो गया था। मनरेगा के जॉब कार्ड में उनका नाम था। निधन के बाद तत्कालीन प्रधान और वर्तमान ने जॉब कार्ड से उनका नाम नहीं हटाया। नई कार्ययोजना के मुताबिक जब गांव में विकास कार्य शुरू हुए तो महेंद्र प्रताप के नाम से काम होना दिखाया गया।
लगातार उनके फर्जी हस्ताक्षर कराए जाते रहे और भुगतान हुई रकम निकाली जाती रही। दिवंगत महेंद्र प्रताप के बेटे रामसूरत उर्फ लल्लू ने बताया उन्हें व्हाट्सएप के माध्यम से इस प्रकरण की जानकारी हुई थी। इसके लिए ग्राम प्रधान आनंद पाठक व सचिव जगजीवन राम को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। प्रधान आनंद पाठक ने बताया कि उनको भी जानकारी मिली है। तत्काल नाम कटवा दिया गया है। अब ऐसा नहीं होगा। वहीं, बीडीओ शैलेंद्र सिंह को फोन मिलाया गया तो उन्होंने व्यस्त होने का हवाला दे दिया।