फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

मांगों को लेकर सड़क पर उतरे कर्मचारी

Thu, 28 Oct 2021 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। सरकार पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए गुरुवार को कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी एवं पेंशनर्स अधिकार मंच बैनर तले सैकड़ों सरकारी कर्मचारियों ने धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर्मियों की भीड़ इतनी अधिक थी कि शहर दिनभर जाम से जूझता रहा। मौके पर पहुंचे यातायात कर्मियों ने व्यवस्था संभाली तब जाकर आम यात्रियों को राहत मिली। प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों से जुड़ा ज्ञापन मुख्यमंत्री को संबोधित करते हुए सिटी मजिस्ट्रेट को दिया।
विज्ञापन

प्रदर्शन की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष आनंद कुमार पाठक व संचालन जिला मंत्री विजय कुमार उपाध्याय ने किया। अधिकर मंच के जिलाध्यक्ष आनंद कुमार पाठक ने कहा कि सरकार निरंतर शिक्षक कर्मचारियों के उत्पीड़न पर उतर आई है। मनमाने तरीके से कानून बनाकर उत्पीड़न कर रही है। कर्मचारियों को जबरन रिटायर किया जा रहा है। उनकी सेवा समाप्त कर दी गई। उनके ऊपर जबरियन मनमाने तरीके से कानून और नियम थोपे जा रहे है, जिससे वह विवश होकर अपनी अस्तित्व की लड़ाई लड़ने के लिए खड़े हुए हे। मंच के जिला सचिव आरके वर्मा ने कहा कि सरकार से हमारी मांग है कि शिक्षकों व कर्मचारियों की पेंशन बहाल की जाए। जबरन रिटायरमेंट रोका जाए।
विज्ञापन

जिला सचिव विजय उपाध्याय ने कहा कि शिक्षक, कर्मचारी अपनी मांगों के प्रति आंदोलन करने को कटिबद्ध है। मीडिया प्रभारी बृजेश कुमार गुप्ता ने कहा कि अर 30 नवंबर तक मांगें पूरी नहीं हुई तो लखनऊ में विशाल धरना-प्रदर्शन होगा। इस मौके पर उपाध्यक्ष संजय मिश्रा, सरदार सरजीत सिंह, डॉ. दीनबंधु शुक्ला, विमला मिश्रा, सुनील वर्मा, गोपाल सिंह, नफीस अहमद, सोमनाथ शर्मा, रंजीत सिंह, उमाकांत तिवारी, जयराज सिंह, राजकुमार सिंह, भुनेश्वर पाठक, मोनिका सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपनी मांगों को लेकर एक बैनर के नीचे लामबंद हुए कर्मचारियों की संख्या करीब पांच सौ थी। सड़क पर करीब आधा किलोमीटर तक लाइन खत्म नहीं हुई। भीड़ इतनी कि सड़क से जुड़े अन्य मांगों पर जाम लग गया। लोगों के कलेक्ट्रेट पहुंचने के घंटे भर बाद तक जाम लगा रहा। कर्मचारियों की वापसी में भी जाम का यही हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed