फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

जिलाधिकारी ने की अंडे वाले की मदद

Sat, 23 Oct 2021 12:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Oct 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। बाढ़ क्षेत्रों का निरीक्षण करने जा रहे जिलाधिकारी के वाहन के सामने एक बाइक सवार अंडे वाला अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया। इस दौरान कैरेट में रखे सभी अंडे टूट गए और वह सिर पकड़कर बैठ गया। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने काफिला रुकवाया और उसे सांत्वना देते हुए एक हजार रुपये दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी बृहस्पतिवार को सुजौली क्षेत्र के भ्रमण के दौरान ग्राम सुजौली व चफरिया के बीच स्थित नहर होकर जा रहे थे। घटना नहर के पास की है। उनके साथ उपजिलाधिकारी मिहींपुरवा ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी, पुलिस क्षेत्राधिकारी नानपारा डॉ. जंगबहादुर यादव, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. बलवंत सिंह, व तहसीलदार पीयूष श्रीवास्तव भी थे। इस दौरान उन्होंने देखा कि अंडे ले जा रहा एक बाइक सवार अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया। उन्होंने तत्काल काफिला रुकवाया। इसके बाद सांत्वना देते हुए एक हजार रुपये दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed