{"_id":"6172fc3f18100a385a43debc","slug":"bahraich-bahraich-news-lko6012507128","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री के आदेश पर रात में हटवाया कूड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री के आदेश पर रात में हटवाया कूड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फखरपुर (बहराइच)। सहकारिता मंत्री की नाराजगी के बाद आखिरकार बृहस्पतिवार देर रात फखरपुर बाजार में लगे कूड़े के ढेर को हटवा दिया गया। कार्रवाई का आलम यह था कि वैकल्पिक प्रकाश की व्यवस्था कर जेसीबी से रात में ही कूड़ा हटवाया गया। कूड़ा हटने के बाद दुर्गंध खत्म हो गई और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।
गौरतलब है कि फखरपुर मुख्य बाजार में कूड़े का ढेर था। तीन दिन तक बरसात होने के कारण कूड़े से दुर्गंध उठने लगी। स्थानीय नागरिक इससे बेचैन थे। उन्हें महामारी का डर भी सता रहा था। अमर उजाला ने इस प्रकरण को प्रमुखता से उठाया, जिस पर कार्रवाई करते हुए डीपीआरओ ने एडीओ पंचायत और पंचायत सचिव को कूड़ा हटवाने का निर्देश दिया। डीपीआरओ के आदेश के बाद भी जब एडीओ पंचायत और सचिव मौके पर नहीं पहुंचे तो प्रकरण की जानकारी इस विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा को मिली। उन्होंने नाराजगी जताते हुए जब अधिकारियों को फटकार लगाई तो जेसीबी लगवाकर कूड़ा हटवाया गया। इस कार्रवाई से क्षेत्र के बाशिंदे काफी खुश हैं और अमर उजाला को धन्यवाद भी दिया।