फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

आखिर कब मिलेगा महिला अस्पताल को रेडियोलॉजिस्ट

Fri, 22 Oct 2021 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। महिला अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट के न होने से अल्ट्रासाउंड नहीं हो पा रहा है। पुरुष अस्पताल में महिलाओं व पुरुषों का दो से तीन दिन पर अल्ट्रासाउंड किया जा रहा है। जिन्हें अधिक जरूरत होती है वे मजबूरी में प्राइवेट अस्पताल में अल्ट्रासाउंड करा रहे हैं।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज से संबद्ध महिला अस्पताल में गर्भवती महिलाओं को भर्ती कर इलाज किया जाता है। मंडल के सबसे बड़े अस्पताल में प्रतिदिन 300 से 400 महिलाओं की ओपीडी होती है। इनमें 10 से 15 महिलाओं को भर्ती किया जाता है। फिर भी महिला अस्पताल का अल्ट्रासाउंड कक्ष चिकित्सक विहीन है। चिकित्सक के न होने से महिला अस्पताल के मरीजों का अल्ट्रासाउंड नहीं हो पाता है।
विज्ञापन

मजबूरी में सभी बाहर अल्ट्रासाउंड कराने को मजबूर होते हैं। वहीं निम्न वर्ग के लोग अस्पताल में ही अल्ट्रासाउंड कराने को बाध्य होते हैं, लेकिन उनका पुरुष अस्पताल में दो से तीन दिन पर नंबर आता है। ऐसे में गंभीर रोगियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कुछ यही हाल शुक्रवार को भी रहा। महिला अस्पताल के अल्ट्रासाउंड कक्ष में ताला लगा रहा। मरीज बाहर से अल्ट्रासाउंड कराने को विवश हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

महर्षि बालार्क जिला चिकित्सालय के रेडियोलॉजिस्ट विभाग में पुरुष अस्पताल का अल्ट्रासाउंड कक्ष है। यहीं पर पुरुष और महिला अस्पताल के मरीजों का नि:शुल्क अल्ट्रासाउंड किया जाता है।

महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड संचालन के लिए चिकित्सक की तैनाती नहीं है। पूर्व में तैनात चिकित्सक का स्थानांतरण प्रयास के बाद भी नहीं रुक सका। इसके लिए पीएमएस संघ के साथ मैंने भी शासन को पत्र लिखा है। जल्द ही चिकित्सक की तैनाती होने पर अल्ट्रासाउंड शुरू हो जाएगा।
- डॉ. अनिल के साहनी प्राचार्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed