फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

वार्ड ब्वॉय पर घूस लेने का आरोप, वीडियो वायरल

Thu, 21 Oct 2021 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। मिहींपुरवा विकास खंड क्षेत्र के भगड़िया गांव निवासी एक मरीज की पत्नी का वीडियो वायरल हुआ है। इसमें उन्होंने सीएचसी के वार्ड ब्वॉय पर 700 रुपये घूस लेने का आरोप लगाया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीएमओ ने जांच का आदेश दिया है। सुभाष चौहान (45) पुत्र मोहन की तबीयत खराब हुई तो परिवार के लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मोतीपुर में भर्ती कराया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को वायरल हुए वीडियो में मरीज की पत्नी ने वार्ड ब्वॉय पर इलाज के नाम पर 700 रुपये घूस लेने का आरोप लगाया। साथ ही आर्थिक तंगी में अनाज बेचकर रुपये देने की बात भी कही। वीडियो वायरल होने की जानकारी सीएमओ डॉ. एसके सिंह तक पहुंची। इस पर उन्होंने अधीक्षक को जांच सौंप दी। बताया कि महिला का बयान दर्जकर वार्ड ब्वॉय के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed