{"_id":"6171a678c3de2b29113fd25a","slug":"bahraich-bahraich-news-lko60107878","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएनएम ने नाव में कराया प्रसव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एएनएम ने नाव में कराया प्रसव
विज्ञापन
बिछिया (बहराइच)। बाढ़ में डूबे गुलरिया गांव में विपरीत परिस्थितियों में नाव पर प्रसव कराकर स्वास्थ्य विभाग की एएनएम ने मिसाल पेश की है। निरीक्षण के दौरान जब मौके पर जिलाधिकारी पहुंचे तो उन्होंने तत्काल एएनएम को बुलाकर पुरस्कृत किया इसके अलावा नवजात शिशु को भी 101 रुपये भेंट स्वरूप दिए।
मामला जंगल गुलरिया के मजरा रामपुर रेतिया का है जो इन दिनों बाढ़ से घिरा हुआ है। यहां की सुशीला देवी पत्नी रामगोपाल के लिए 102 नंबर पर फोन गया। बताया गया कि उनका प्रसव होना है। सूचना पाते ही एएनएम सत्यवती एमटी सुनील कुमार और पायलट अवधेश कुमार के साथ एंबुलेंस पर बैठकर रवाना हो गईं। इस दौरान घर से काफी दूरी पर ही पानी अधिक होने के कारण एंबुलेंस रोकनी पड़ी। सत्यवती ने साहस करते हुए सुशीला को नाव पर बैठाकर एंबुलेंस तक लाने का निर्णय लिया।
नाव पर बैठाने के बाद प्रसव पीड़ा तेज हो गई। सत्यवती ने नाव पर ही स्वास्थ्य विभाग का बैनर तनवाकर सुशीला का प्रसव कराया। बृहस्पतिवार को ही जिलाधिकारी भी बाढ़ के निरीक्षण के लिए पहुंचे तो उनको यह सूचना मिली। उन्होंने पीएचसी में सत्यवती को 51 रुपये और नवजात शिशु को 101 रुपये भेंट स्वरूप दिए।