{"_id":"617053841610f023cd111129","slug":"bahraich-bahraich-news-lko6009235101","type":"story","status":"publish","title_hn":"मृत वकील के आश्रितों को मिले 50 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मृत वकील के आश्रितों को मिले 50 लाख रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच/कैसरगंज। बार काउंसिल के आह्वान पर बुधवार को जिला मुख्यालय व कैसरगंज में अधिवक्ताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन जिलाधिकारी व तहसीलदार को सौंपा। सभी ने शाहजहांपुर के मृत अधिवक्ता के आश्रितों को 50 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की।
जिला बार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष राम नारायण मिश्रा व सचिव प्रमोद श्रीवास्तव की अगुवाई में बुधवार को अधिवक्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। इस दौरान उपाध्यक्ष कर्मवीर सिंह, राकेश मिश्र, अभिमन्यु सिंह, अबुल लैस, वीरेंद्र विक्रम सिंह, राजेश शुक्ला, प्रेमनाथ तिवारी व सिद्धनाथ श्रीवास्तव समेत अन्य लोग मौजूद रहे। उधर, कैसरगंज बार एसोसिएशन अध्यक्ष सूर्यभान सिंह व महामंत्री गिरीशचंद्र श्रीवास्तव की अगुवाई में वकील बुधवार को तहसीलदार कार्यालय पहुंचे। यहां पर सभी ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार शिवप्रसाद को सौंपा।
ज्ञापन में अधिवक्ताओं का कहना है कि निरंतर वकीलों पर हमले हो रहे हैं, लेकिन इस पर पुलिस-प्रशासन अंकुश नहीं लगा रहा है। वकीलों की हत्या को देखते हुए सरकार को सुरक्षा के प्रबंध करने चाहिए। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष ने कहा कि शाहजहांपुर में मृत अधिवक्ता भूपेंद्र सिंह के परिजनों को 50 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। साथ ही आश्रित को नौकरी दी जाए। ज्ञापन देने वालों में अधिवक्ता विजय प्रताप सिंह, विनोद कुमार चौहान, शौकत अली, वीरेश सिंह, सत्यशरण सिंह, पवन सिंह व लल्लू सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।